महर्षि मेंही आश्रम का धूमधाम से शुभारंभ

फोटो – मधेपुरा 06कैप्शन – बिहारीगंज. प्रखंड के पररिया पंचायत लक्ष्मीपुर गांव में महर्षि मेंही आश्रम का शुभारंभ किया गया. इसका उदघाटन कुप्पा घाट स्थित महर्षि मेंही आश्रम के संत कालेश्वर दास ने किया. इसमें प्रखंड क्षेत्र के सत्संग महर्षिमेंही आश्रम से जुड़े हुए सभी भक्तगण शामिल हुए. मंदिर के उदघाटन से पूर्व गांव में […]

फोटो – मधेपुरा 06कैप्शन – बिहारीगंज. प्रखंड के पररिया पंचायत लक्ष्मीपुर गांव में महर्षि मेंही आश्रम का शुभारंभ किया गया. इसका उदघाटन कुप्पा घाट स्थित महर्षि मेंही आश्रम के संत कालेश्वर दास ने किया. इसमें प्रखंड क्षेत्र के सत्संग महर्षिमेंही आश्रम से जुड़े हुए सभी भक्तगण शामिल हुए. मंदिर के उदघाटन से पूर्व गांव में झांकी निकाली गयी. इस दौरान महर्षि मेंही की जयजयकार होती रही. उद्घाटन के बाद स्वामी कालेश्वर दास ने इस मंदिर के अध्यक्ष धर्मराज मेहता का धन्यवाद दिया, जिन्होंने इस मंदिर के निर्माण में जोरशोर से सहयोग दिया. उद्घाटन के समय रासबिहारी मेहता, कोषाध्यक्ष पुलकित रजक, व्यवस्थापक रामोतार मेहता, प्रधानाध्यापक जय नारायण मेहता आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >