दो उर्वरक विक्रताओं की अनुज्ञप्ति निलंबित

मधेपुरा : जिला कृषि पदाधिकारी ने उदाकिशुनगंज अनुमंडल के दो उर्वरक विक्रेताओं की अनुज्ञप्ति निलंबित कर दी है. दोनों दुकानदार पर ग्राहक को कैश मेमो नहीं देने का आरोप है. उदाकिशुनगंज के दीपक फर्टिलाइजर और मेसर्स व पुनमा खाद बीज भंडार के लाइसेंस को निलंबित करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी ने एक सप्ताह के अंदर […]

मधेपुरा : जिला कृषि पदाधिकारी ने उदाकिशुनगंज अनुमंडल के दो उर्वरक विक्रेताओं की अनुज्ञप्ति निलंबित कर दी है. दोनों दुकानदार पर ग्राहक को कैश मेमो नहीं देने का आरोप है. उदाकिशुनगंज के दीपक फर्टिलाइजर और मेसर्स व पुनमा खाद बीज भंडार के लाइसेंस को निलंबित करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी ने एक सप्ताह के अंदर दोनों दुकानदारों को अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है. इस बाबत जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि दोनों दुकान की जांच की गयी थी. जांच के वक्त दोनों दुकानदारों ने ओपनिंग स्टॉक संधारित नहीं किया था. ग्राहक को कैश मेमो नहीं दिया जा रहा था और दुकान पर बिक्री पंजी उपलब्ध नहीं थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >