जीतापुर. प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय पड़वा नवटोल में मुख्यमंत्री शताब्दी पोशाक , साइकिल व छात्रवृत्ति राशि का वितरण मुखिया अंबिका देवी के द्वारा किया गया. प्रधानाध्यापक चतुरानंद सिंह ने बताया कि वर्ग नवम की छात्राओं को पोशाक राशि, साइकिल व छात्रवृत्ति दी गयी है. 176 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल राशि का वितरण किया गया है. वर्ग 10 के छात्राओं को पोशाक व छात्रवृत्ति की राशि का भुगतान किया गया है. जिसमें पोशाक के लिए एक हजार, छात्रवृत्ति राशि के लिए 18 रुपये के दर से वितरण किया गया है. मौके पर शिक्षा समिति के अध्यक्ष व सचिव के साथ शिक्षक अरविंद कुमार, दयानंद यादव, गौरव कुमार, नीतू कुमारी, गुंजन कुमारी, अमरेंद्र कुमार सिंह, अभय कुमार, प्रमोद कुमार सहित विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित थे.
साइकिल व छात्रवृत्ति राशि बंटी
जीतापुर. प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय पड़वा नवटोल में मुख्यमंत्री शताब्दी पोशाक , साइकिल व छात्रवृत्ति राशि का वितरण मुखिया अंबिका देवी के द्वारा किया गया. प्रधानाध्यापक चतुरानंद सिंह ने बताया कि वर्ग नवम की छात्राओं को पोशाक राशि, साइकिल व छात्रवृत्ति दी गयी है. 176 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल राशि का वितरण किया गया […]
