नियोजित सेविका का सर्टिफिकेट फर्जी, प्राथमिकी दर्ज

गम्हरिया. प्रखंड के इटवा जीवछपुर पंचायत वार्ड छह की सेविका चंद्रकला कुमारी का नियोजन सीडीपीओ कामिनी सिन्हा के द्वारा नवंबर महीने में किया गया था. वहीं प्रिया कुमारी द्वारा जिला पदाधिकारी के पास आपत्ति दर्ज करायी गयी थी. इसमें कहा गया था चंद्रकला कुमारी का सर्टिफिकेट फर्जी है. डीपीओ द्वारा सर्टिफिकेट की जांच की गयी […]

गम्हरिया. प्रखंड के इटवा जीवछपुर पंचायत वार्ड छह की सेविका चंद्रकला कुमारी का नियोजन सीडीपीओ कामिनी सिन्हा के द्वारा नवंबर महीने में किया गया था. वहीं प्रिया कुमारी द्वारा जिला पदाधिकारी के पास आपत्ति दर्ज करायी गयी थी. इसमें कहा गया था चंद्रकला कुमारी का सर्टिफिकेट फर्जी है. डीपीओ द्वारा सर्टिफिकेट की जांच की गयी तो इसे फर्जी पाया गया. इस बाबत सीडीपीओ कामिनी सिन्हा ने पांच जनवरी को चंद्रकला कुमारी के ऊपर गम्हरिया थाना में केस संख्या 2/15 दर्ज किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >