मधेपुरा. भारतीय जनता पार्टी मधेपुरा जिला का एक दिवसीय सदस्यता कार्यशाला का आयोजन शनिवार को जिलाध्यक्ष अनिल कुमार यादव की अध्यक्षता में वेदव्यास महाविद्यालय में हुआ. कार्यशाला में बिहार प्रांत के प्रदेश सह संगठन मंत्री शिव नारायण महतो ने कहा कि भाजपा को नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए चिंतन करना है.
केंद्र की भाजपा सरकार अपने छोटे-छोटे कार्य के माध्यम से आदर्श प्रस्तुत कर रहे है. इस बार भारतीय जनता पार्टी ने तय किया है कि पार्टी टॉल फ्री नंबर 18002662020 के माध्यम से बिना शुल्क लिये पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवायी जायेगी. जिलाध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि इस बार पूरे बिहार में मधेपुरा जिला की सदस्यता कैसे सबसे अधिक हो, इस सोच के साथ काम करना है.
मौके पर प्रभारी आनंद मंडल, जिला प्रभारी सह पूर्व विधायक संजीव कुमार झा, बिहार प्रांत के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह पूर्व मंत्री बिहार सरकार रवींद्र चरण यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष महादेव चौधरी, अरविंद कुमार अकेला, सह सदस्यता प्रभारी दिल मोहन सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
