फोटो- कैप्शन- – महावीर बाबू को सामाजिक समरसता में था अटूट विश्वास- पूर्व कुलपति डा महावीर प्रसाद यादव के जयंती के मौके पर विवि परिसर स्थित प्रेक्षागृह में होगा समारोह का आयोजन प्रतिनिधि.मधेपुरा.जिला मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंडों में महान शिक्षाविद् एवं राजनेता डा महावीर प्रसाद यादव की 89 वहीं जयंती आज मनायी जायेगी. भूपेंद्र नारायण मंडल विवि के पूर्व कुलपति महावीर बाबू के जयंती के मौके पर शुक्रवार को विवि परिसर स्थित प्रेक्षागृह में समारोह का आयोजन किया गया है. डा महावीर प्रसाद सामाजिक-सांस्कृतिक शोध संस्थान के तत्वाधान में आयोजित जयंती समारोह का उद्घाटन राज्य के राजस्व व भूमि सुधार मंत्री नरेंद्र नारायण यादव करेंगे. वहीं कार्यक्रम के दौरान स्वागताध्यक्ष के रूप में पूर्व प्रधानाचार्य डा शिवनारायण मौजूद रहेंगे. जयंती समारोह की अध्यक्षता डा के एन ठाकुर करेंगे. ज्ञात हो कि महावीर बाबू को सामाजिक समरसता में अटूट विश्वास था. यहीं कारण है कि सभी जाति और धर्म के लोगों को उनके प्रति अगाध श्रद्धा है. समारोह के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में बीएनएमयू के प्रतिकुलपति डा जय प्रकाश नारायण झा, पूर्व कुलपति डा आर के यादव रवि, कुलसचिव डा कुमारेश प्रसाद सिंह, पूर्व कुलपति जय कृष्ण प्रसाद यादव, पूर्व प्रतिकुलपति डा के के मंडल, पूर्व विधायक राधाकांत यादव, विधायक प्रो चंद्रशेखर, राज्य भाषा परिषद के निदेशक डा जयकृष्ण मेहता, सदर एसडीएम विमल कुमार सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष मंजू देवी, नगर परिषद के मुख्य पार्षद डा विशाल कुमार बबलू सहित अन्य मौजूद रहेंगे.
आज मनायी जायेगी डा महावीर बाबू की जयंती
फोटो- कैप्शन- – महावीर बाबू को सामाजिक समरसता में था अटूट विश्वास- पूर्व कुलपति डा महावीर प्रसाद यादव के जयंती के मौके पर विवि परिसर स्थित प्रेक्षागृह में होगा समारोह का आयोजन प्रतिनिधि.मधेपुरा.जिला मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंडों में महान शिक्षाविद् एवं राजनेता डा महावीर प्रसाद यादव की 89 वहीं जयंती आज मनायी जायेगी. भूपेंद्र नारायण […]
