अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक के घर से लाखों की चोरी

फोटो – मधेपुरा 02कैप्शन – बिखरा पड़ा समान. प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)अनुमंडल मुख्यालय स्थित घनी आबादी के बीच अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक नागेंद्र मंडल के घर मेंं सोमवार की रात चोरों ने लाखों रुपये नगदी समेत कीमती आभूषण एवं वस्त्र की चोरी कर ली. गृह स्वामी घटना से दो दिन पूर्व अपनी बेटी से मिलने सपरिवार रांची […]

फोटो – मधेपुरा 02कैप्शन – बिखरा पड़ा समान. प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)अनुमंडल मुख्यालय स्थित घनी आबादी के बीच अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक नागेंद्र मंडल के घर मेंं सोमवार की रात चोरों ने लाखों रुपये नगदी समेत कीमती आभूषण एवं वस्त्र की चोरी कर ली. गृह स्वामी घटना से दो दिन पूर्व अपनी बेटी से मिलने सपरिवार रांची गये हुए हैं. चोर किस ओर से घर में प्रवेश किया है यह स्पष्ट नहीं हो रहा है. मुख्य दरवाजा बंद ही है. भवन के सभी कमरों का ताला खोल कर चोर अंदर प्रवेश कर गोदरेज का कथित रूप से ताला तोड़ कर उसमें रखा सामान कमरे के फर्श पर बिखेर दिया गया है. रांची जाने से पूर्व गृह स्वामी मंडल ने अपने भतीजा अजय कुमार उर्फ डब्लू को देख-रेख करने के उद्देश्य से घर की चाबी दे रखी थी. अजय ने बताया कि कीमती जेवरात और बिछावन के नीचे रखा ढाई लाख रुपये चोरों ने चोरी की है. घटना की जानकारी मिलते ही दारोगा केके चौधरी पुलिस बल के साथ स्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा ली. थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर आरसी उपाध्याय ने बताया कि गृह स्वामी के आने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. इतनी बात तो जरूर है कि चोरी की घटना घटी है लेकिन घटना संदेहास्पद लग रहा है. गृह स्वामी नागेंद्र मंडल से मोबाइल पर संपर्क करने पर उन्होंने बताया वे बुधवार को घर वापस आ रहे है तब आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस प्रशासन के पास जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >