फोटो – मधेुपरा 06कैप्शन – निरीक्षण के दौरान संयोजक व अन्य. प्रतिनिधि, बिहारीगंज हंसी मंडल महाविद्यालय के संयोजक सह केपी कॉलेज के प्राचार्य डॉ केएस ओझा ने महाविद्यालय का निरीक्षण किया. इस क्रम में ओझा ने विभिन्न उल्लेखों का अवलोकन किया एवं प्राचार्य व कॉलेज कर्मियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने विभागीय निर्देशानुसार तदर्थ प्रबंध समिति गठन के रिक्त पदों की प्रक्रिया पूरी की. श्री ओझा ने बताया कि महाविद्यालय में आपसी मतभेद के कारण स्थिति दयनीय होती जा रही थी. तनावपूर्ण स्थिति दूर करने के उद्देश्य से बिहार विद्यालय परीक्षा समिति सचिव के निर्देशानुसार संयोजक मनोनीत किया गया. इसके बाद दूसरी बार कॉलेज के व्याख्याताओं के साथ बैठक कर तनावपूर्ण माहौल को समाप्त कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि 15 जनवरी तक पूरी शांति व्यवस्था कायम हो जायेगी. महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को भी स्वच्छ वातावरण में समुचित शिक्षा मिल सकेगी. मौके पर प्रभारी प्राचार्य रविंद्र कुमार, प्रो सुभाष चंद्र, प्रो दीपक कुमार सिंह, प्रो पुरुषोत्तम मेहता, प्रो सरोजनी देवी, प्रो शंभु प्रसाद शाह, प्रो भोले शंकर, प्रो दिलीप कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे.
हंसी मंडल कॉलेज में तानवपूर्ण माहौल पर लगा विराम
फोटो – मधेुपरा 06कैप्शन – निरीक्षण के दौरान संयोजक व अन्य. प्रतिनिधि, बिहारीगंज हंसी मंडल महाविद्यालय के संयोजक सह केपी कॉलेज के प्राचार्य डॉ केएस ओझा ने महाविद्यालय का निरीक्षण किया. इस क्रम में ओझा ने विभिन्न उल्लेखों का अवलोकन किया एवं प्राचार्य व कॉलेज कर्मियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने विभागीय निर्देशानुसार तदर्थ […]
