ऑटो पलटने से एक दर्जन यात्री घायल, भरती

मधेपुरा : जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र स्थित जीतापुर बाजार के समीप एनएच 107 पर ऑटो पलटने से करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गये. इसमें चार घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. वहीं अन्य घायल प्राइवेट नर्सिग होम में इलाज करा रहे हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार मधेपुरा से मुरलीगंज जा […]

मधेपुरा : जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र स्थित जीतापुर बाजार के समीप एनएच 107 पर ऑटो पलटने से करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गये. इसमें चार घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. वहीं अन्य घायल प्राइवेट नर्सिग होम में इलाज करा रहे हैं.
प्राप्त जानकारी के अनुसार मधेपुरा से मुरलीगंज जा रही एक ऑटो असंतुलित होकर पलट गयी. मौके पर ऑटो सवार सभी यात्री घायल हो गये. घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से सदर अस्पताल में भरती कराया गया. इस दौरान ऑटो चालक फरार हो गया. घायलों में कोल्हायपट्टी निवासी आरती देवी, सत्यम कुमार, सिंहेश्वर निवासी भारती देवी व कुमारखंड प्रखंड के यदुवापट्टी निवासी मोहम्मद जमीर की हालात गंभीर बतायी जा रही है.
इन घायलों का इलाज सदर अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा है. मौके पर डॉक्टर संतोष कुमार ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर है. देर शाम अस्पताल में घायलों का हाल-चाल लेने के लिए वार्ड पार्षद ध्यानी यादव पहुंचे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >