अल्पसंख्यक आयोग ने लिया संज्ञान

फोटो – 15 कैप्शन – बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग द्वारा भेजा गया पत्र पुरैनी. पुरैनी प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा विद्यालय से विगत गुरुवार की शाम मारपीट प्रताड़ना तंग आ कर भागी तीन मूक बधिर छात्राओं के मामले में बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने संज्ञान लेते हुए शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिखा है. […]

फोटो – 15 कैप्शन – बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग द्वारा भेजा गया पत्र पुरैनी. पुरैनी प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा विद्यालय से विगत गुरुवार की शाम मारपीट प्रताड़ना तंग आ कर भागी तीन मूक बधिर छात्राओं के मामले में बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने संज्ञान लेते हुए शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिखा है. बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष नौशाद अहमद ने पत्रांक 114/2014 – 1162 में लिखा है कि पुरैनी प्रखंड स्थित कस्तूरबा विद्यालय में उन छात्राओं के साथ हुए ज्यादतियों के बावजूद दोषी शिक्षकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गयी है. पत्र में एक उर्दू अखबार का जिक्र करते हुए कहा गया है कि इसमें उन छात्राओं के साथ यौन शोषण की शिकायत भी की गयी है. आयोग के अध्यक्ष ने दोषी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बालिकाओं को स्कूल में वापस करने और उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित करने का आदेश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >