पूर्व मुख्यमंत्री ने मधेपुरा में किया रात्रि विश्राम

मधेपुरा : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयू के राजनीतिक सम्मेलन में भाग लेने के लिए मधेपुरा शुक्रवार शाम सात बजे पहुंच गये हैं. शाम को मधेपुरा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री व्यवसायी मनीष सर्राफ के आवास पर रात्रि विश्राम करेंगे. आज दिन के साढ़े दस बजे मधेपुरा से सड़क मार्ग होते हुए उदाकिशुनगंज के लिए […]

मधेपुरा : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयू के राजनीतिक सम्मेलन में भाग लेने के लिए मधेपुरा शुक्रवार शाम सात बजे पहुंच गये हैं. शाम को मधेपुरा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री व्यवसायी मनीष सर्राफ के आवास पर रात्रि विश्राम करेंगे. आज दिन के साढ़े दस बजे मधेपुरा से सड़क मार्ग होते हुए उदाकिशुनगंज के लिए रवाना होंगे. 11 बजे वे उदाकिशुनगंज पहुंचेंगे.

जहां एचएस कॉलेज के मैदान में जिला राजनैतिक सम्मेलन में भाग लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. एक बजे कार्यक्रम स्थल सड़क मार्ग होते हुए सहरसा के लिए प्रस्थान करेंगे. दो बजे सहरसा स्टेडियम मैदान में राजनीतिक सम्मेलन में भाग लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. चार अपराह्न कार्यक्रम स्थल से पटना स्थित आवास के लिए सड़क मार्ग होते हुए प्रस्थान कर जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >