घर के आसपास पाये जानेवाली कसुंदी के बीज से तैयार की गयी है कॉफी
आयुर्वेद में भी है कसुंदी के गुणों का बखान
मधेपुरा : आम तौर पर चाय या कॉफी का सेवन स्वाद या आदतानुसार किया जाता है. मधेपुरा के शंभु शरण भारतीय की कॉफी स्वाद के साथ-साथ कई तरह की बीमारियों को दूर भगाने में सक्षम है. एक जड़ी-बूटी से तैयार की गयी यह कॉफी स्वाद में भी मूल कॉफी की तरह ही है. इसे दिन में दो या तीन बार लेने से कई तरह की बीमारियों को दूर किया जा सकता है. यह कॉफी कसुंदी पौधे के बीज से तैयार की गयी है. इससे मधुमेह व उच्च रक्तचाप का उपचार होता है. वहीं इससे शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी प्राप्त होता है.
