एमए समाजशास्त्र विषय की परीक्षा संपन्न

मधेपुरा. केपी कॉलेज मुरलीगंज में आयोजित इग्नू की परीक्षा में बुधवार को एमए समाजशास्त्र विषय की परीक्षा आयोजित की गयी. इसमें पांच छात्र उपस्थित हुए. समाज शास्त्र विषय की यह अंतिम परीक्षा थी. परीक्षा के दौरान इग्नू समन्वयक सह केंद्राधीक्षक सुरेश प्रसाद यादव केंद्र पर मौजूद रहे. उन्होंने बताया कि सभी विषयों की कॉपी संबंधित […]

मधेपुरा. केपी कॉलेज मुरलीगंज में आयोजित इग्नू की परीक्षा में बुधवार को एमए समाजशास्त्र विषय की परीक्षा आयोजित की गयी. इसमें पांच छात्र उपस्थित हुए. समाज शास्त्र विषय की यह अंतिम परीक्षा थी. परीक्षा के दौरान इग्नू समन्वयक सह केंद्राधीक्षक सुरेश प्रसाद यादव केंद्र पर मौजूद रहे. उन्होंने बताया कि सभी विषयों की कॉपी संबंधित जगहों पर डाक से भेज दी गयी है. कहा कि इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ एसएस सिंह के आदेशानुसार इग्नू में विभिन्न विषयों में नामांकन की तिथि 31 दिसंबर तक बढ़ा दी गयी है. परीक्षा के दौरान वीक्षण के कार्य में आरपी यादव संलग्न रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >