शिविर में दी गयी जानकारी

मधेपुरा. जिला मुख्यालय स्थित मदरसा हनिफिया जामेउल उलुम भिरखी में श्रम संसाधन विभाग द्वारा जिला नियोजनालय के तत्वावधान में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में कमजोर वर्ग महिला, एवं अल्पसंख्यकों को सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं से दी जाने वाली सहायता के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया. शिविर का संचालन जिला […]

मधेपुरा. जिला मुख्यालय स्थित मदरसा हनिफिया जामेउल उलुम भिरखी में श्रम संसाधन विभाग द्वारा जिला नियोजनालय के तत्वावधान में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में कमजोर वर्ग महिला, एवं अल्पसंख्यकों को सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं से दी जाने वाली सहायता के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया. शिविर का संचालन जिला नियोजन पदाधिकारी नूर अहसन, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी अनुराग कुमार एवं नजीर हैदर के द्वारा किया गया. मौके पर अल्पसंख्यकों से आधार कार्ड बनवाने एवं बैंक में अपना खाता खोलवाने की अपील की गयी. इस अवसर पर मदरसा हनिफिया जामेउल उलुम के हाफिल मो जाकिर, अभिषेक आनंद, विमल कुमार, मौलाना नौशाद, कमरूजम्मा, मो रब्बान, मो रशिद सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >