फोटो – मधेपुरा 28कैप्शन – प्रेस वार्ता करते एसपी. प्रतिनिधि, मधेपुराचौसा थाना अंतर्गत कलासन चौक के पास कई कांडों के वांछित अपराधी सुदामा यादव को गिरफ्तार किया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना अंतर्गत कलासन चौक पर सुदामा मंडल अपने अन्य सहयोगियों के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे. इसकी गुप्त सूचना पुलिस को मिली. चौसा एवं सअनि बिरेंद्र कुमार सिंह सशस्त्र बलों के साथ उक्त स्थल पर पहुंच कर सुदामा एवं उनके सहयोगी धुरिया निवासी राजकुमार यादव को गिरफ्तार किया. जांच के दौरान उक्त अपराधी के पास से एक लोडेड देशी पिस्तौल, आठ जिंदा कारतूस, एक चाकू एवं दो मोबाइल बरामद किया है. सुदामा यादव के ऊपर चौसा थाना में कांड संख्या – 56/01, 62/01, 59/02, 03/03, 55/03, 06/04, 47/04, 54/03, 78/03, 34/13, 62/13, 108/14 दर्ज है. सुदामा यादव का आपराधिक इतिहास रहा है कई वारदातों को अंजाम दे कर जिले के पुलिस के लिए सर दर्द बना हुआ था. सुदामा यादव के खिलाफ चौसा थाना अंतर्गत कई मामले दर्ज है. सुदामा की गिरफ्तारी से क्षेत्र के लोगों में खुशी है. वर्जन सुदामा यादव के गिरफ्तार होने से पुलिस को बहुत बड़ी सफलता मिली है. कई कांडों में संलिप्त सुदामा मंडल का चौसा थाना अंतर्गत कई मामले दर्ज है. आनंद कुमार सिंह, एसपी मधेपुरा
वांछित अपराधी सुदामा यादव गिरफ्तार
फोटो – मधेपुरा 28कैप्शन – प्रेस वार्ता करते एसपी. प्रतिनिधि, मधेपुराचौसा थाना अंतर्गत कलासन चौक के पास कई कांडों के वांछित अपराधी सुदामा यादव को गिरफ्तार किया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना अंतर्गत कलासन चौक पर सुदामा मंडल अपने अन्य सहयोगियों के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे. […]
