मेडिकल रिप्रजेंटेटिव को आपराधियों ने मारी गोली

मधेपुरा. शुक्रवार की संध्या मधेपुरा-सहरसा सीमावर्ती क्षेत्र के मिठाई रेलवे ढाला और सबैला के बीच एक मेडिकल रिप्रजेंटेटिव को गोली मार कर उसकी मोटरसाइकिल और रुपये छीन लिये. अभी दो दिन पहले ही इसी क्षेत्र के पिठाही में मधेपुरा के एक फाइनेंशियल कंपनी के एजेंट की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. अपराधियों के […]

मधेपुरा. शुक्रवार की संध्या मधेपुरा-सहरसा सीमावर्ती क्षेत्र के मिठाई रेलवे ढाला और सबैला के बीच एक मेडिकल रिप्रजेंटेटिव को गोली मार कर उसकी मोटरसाइकिल और रुपये छीन लिये. अभी दो दिन पहले ही इसी क्षेत्र के पिठाही में मधेपुरा के एक फाइनेंशियल कंपनी के एजेंट की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. अपराधियों के लिए ‘सेफ जोन’ बना मिठाई ढाला और सबैला के बीच का क्षेत्र अपराधियों को शायद इसलिए पसंद है कि यहां ये क्राइम कर दूसरे थानाक्षेत्र में घुस जाते हैं और अपने आप को सुरक्षित समझने लगते हैं. घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक सहरसा के रहने वाले शशिकांत चौधरी, जो विप्रो कंपनी में एमआर हैं, को अपराधियों ने रूकने के लिए कहा, पर शशिकांत जैसे ही अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होने लगा तो अज्ञात अपराधियों ने शशिकांत के पैर में गोली मार दी और उनकी मोटरसाइकिल, पर्स और एटीएम लूट लिये. बताया गया कि पर्स में पांच हजार रुपये थे. घायल एमआर को लोगों के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेजा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >