शिक्षा समिति की बैठक आयोजित.

प्रतिनिधि, शंकरपुर प्रखंड क्षेत्र के मौरा झरकाहा पंचायत के राजकीय मध्य विद्यालय झरकाहा वार्ड नंबर दो में विद्यालय शिक्षा समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव काजल कांति ने की. इसमें कई बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. वहीं विद्यालय में कक्षा वार नियमित पठन-पाठन का संचालन, […]

प्रतिनिधि, शंकरपुर प्रखंड क्षेत्र के मौरा झरकाहा पंचायत के राजकीय मध्य विद्यालय झरकाहा वार्ड नंबर दो में विद्यालय शिक्षा समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव काजल कांति ने की. इसमें कई बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. वहीं विद्यालय में कक्षा वार नियमित पठन-पाठन का संचालन, पोशाक राशि, छात्रवृत्ति का वितरण व मेनू के अनुसार मध्याह्न भोजन बच्चों के बीच देने आदि कई बातों पर बल दिया गया. इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक नारायण पासवान शिक्षिका पुष्पलता, डेजी कुमारी, त्रिफुल देवी, ग्रामीण विश्वनाथ यादव, प्रदीप साह, महेश्वरी राम, शिव नारायण राम, विजय सिंह, सुधीर कुमार, बबलू, सुरेश, अमोद कुमार, शैलेंद्र कुमार, जगदेव साह, सहदेव दास, सहित कई बुद्घिजीवी लोग उपस्थित थे. जांच परीक्षा का बीडीओ ने किया निरीक्षण. ग्वालपाड़ा. प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों का निरीक्षण बीडीओ शिवेश कुमार सिंह ने किया. इससे क्षेत्र के विद्यालयों में हड़कंप मचा हुआ है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा 12वीं की जांच परीक्षा की भी जांच की गयी. इस दौरान प्रखंड के मधुराम उच्च विद्यालय, एमएमएमभी कॉलेज अन्य कॉलेजों में चल रहे जांच परीक्षा का निरीक्षण किया गया. प्रधानाध्यापिका अंशु माली एवं प्राचार्य सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए कटीबद्घ हैं तथा जांच परीक्षा में अनुपस्थित छात्र-छात्राओं को किसी भी सूरत में मुख्य परीक्षा के लिए फार्म भरने नहीं दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >