सौ मीटर दौड़ में सोनू व अंशु ने मारी बाजी

फोटो – मधेपुरा 07कैप्शन – छलांग लगते बच्चे. प्रतिनिधि, जीतापुर संकुल स्तरीय तरंग मीट प्रतियोगिता के तहत आयोजित सौ मीटर की दौड़ में मध्य विद्यालय सुखासन के सोनू व बहादुर सिंह चकला मध्य विद्यालय की छात्रा अंशु प्रिया ने सबको पीछे कर अव्वल स्थान हासिल किया. शुक्रवार को सदर प्रखंड के संकुल मध्य विद्यालय सुखासन […]

फोटो – मधेपुरा 07कैप्शन – छलांग लगते बच्चे. प्रतिनिधि, जीतापुर संकुल स्तरीय तरंग मीट प्रतियोगिता के तहत आयोजित सौ मीटर की दौड़ में मध्य विद्यालय सुखासन के सोनू व बहादुर सिंह चकला मध्य विद्यालय की छात्रा अंशु प्रिया ने सबको पीछे कर अव्वल स्थान हासिल किया. शुक्रवार को सदर प्रखंड के संकुल मध्य विद्यालय सुखासन में बिहार सब जूनियर स्पोर्ट मीट ‘तरंग’ का आयोजन किया गया. खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ संकुल समन्वयक अशोक कुमार ने किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों का मानसिक, शारीरिक व बौद्धिक विकास होता है. उन्होंने बताया कि संकुल स्तर के सभी विद्यालय इस कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं. इसमें मध्य विद्यालय सुखासन, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मदनपुर दक्षिण, कन्या मध्य विद्यालय मैनी रही, मध्य विद्यालय सुखासन दक्षिणबारी, बहादुर सिंह सकला मध्य विद्यालय, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मदनपुर उत्तर विद्यालय शामिल है. कार्यक्रम में चार सौ मीटर दौड़ में मोनू कुमार, बालिका वर्ग में सोनाली कुमारी, रिले दौड़ में मोनू, रिले दौड़ में बालिका अंशु प्रिया, लंबी कूद में सोनू कुमार, पूजा कुमारी, उंची कूद में चांदनी कुमारी, ऊंची कूद में मोनू कुमार के अलावा क्विज प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर संकुल संचालक विद्यानंद राम, अभय कुमार सिंह, चंद्रशेखर चौहान, वीरेंद्र प्रसाद सिंह, निखिल कुमार, मो तबरेज, अनोज कुमार, उमेश कामती, आदीप कुमार संजय रजक सत्य नारायण पासवान उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >