इंग्नू की परीक्षा शांतिपूर्ण

मधेपुरा. मुरलीगंज स्थित केपी कॉलेज में इग्नू की परीक्षा में गुरुवार को प्रथम पाली में एमए अर्थशास्त्र विषय में दो परीक्षार्थी उपस्थित हुए. द्वितीय पाली में बीए में 87 परीक्षार्थी उपस्थित व छह परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. परीक्षा के दौरान इग्नू के पर्यवेक्षक डॉ डीएन राम, समन्वयक सह केंद्राधीक्षक डॉ सुरेश प्रसाद यादव, सहायक केंद्राधीक्षक डॉ […]

मधेपुरा. मुरलीगंज स्थित केपी कॉलेज में इग्नू की परीक्षा में गुरुवार को प्रथम पाली में एमए अर्थशास्त्र विषय में दो परीक्षार्थी उपस्थित हुए. द्वितीय पाली में बीए में 87 परीक्षार्थी उपस्थित व छह परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. परीक्षा के दौरान इग्नू के पर्यवेक्षक डॉ डीएन राम, समन्वयक सह केंद्राधीक्षक डॉ सुरेश प्रसाद यादव, सहायक केंद्राधीक्षक डॉ राजीव कुमार मल्लिक मुस्तैदी के साथ परीक्षा समाप्ति तक केंद्र पर मौजूद रहे. वहीं मुरलीगंज सीओ, बीइओ, कॉलेज के प्राचार्य केएस ओझा, परीक्षा नियंत्रक डॉ जय नंदन प्रसाद यादव ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया व शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए हर्ष व्यक्त किया. प्रथम पाली में डॉ प्रभाकर व द्वितीय पाली में राजेश कुमार, संतोष कुमार झा, शशिभूषण कुमार वीक्षण कार्य में संलग्न रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >