उदाकिशुनगंज/पुरैनी. अनुमंडल के पुरैनी थाना अंतर्गत मकदमपुर गांव के अनिल मेहता के 18 वर्षीय पुत्र मिथिलेश मेहता की हत्या मामले की तह तक पुलिस पहुंच चुकी है. गौरतलब है कि मिथिलेश की हत्या बुधवार की शाम कर दी गयी थी. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान का काम भी काफी हद तक पूरा कर लिया गया है. इस कांड में 13 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. जानकारी के अनुसार गांव के ही कमलेश्वरी मंडल की जमीन अनिल मेहता ने खरीदी थी. जमीन की पूरी कीमत नहीं चुकाने के कारण रजिस्ट्री का काम अटका हुआ था. ऐसी स्थिति में अनिल मेहता ने गांव के ही भोला मेहता को जमीन खरीद में साझीदार बनाते हुए दस कट्ठा जमीन की एवज में 57 हजार रुपये लिए. अनिल जब जमीन की रजिस्ट्री कराने गया तो इसकी जानकारी उसने भोला मेहता को नहीं दी और पूरी जमीन अपने नाम पर रजिस्ट्री करा ली. विवाद यहीं से शुरू हुआ. भोला मेहता ने अपने पैसे की वापसी को लेकर गांव में कई बार पंचायत बुलायी. अनिल ने पंचायत में स्वीकार कर लिया, लेकिन बात वहीं की वहीं रह गयी. तय समय पर रुपया वापस नहीं मिलने पर भोला मेहता ने 2004 में पुरैनी थाना में मामला दर्ज कराया था. पुलिस ने अनील को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है. मामले को लेकर पुलिस का मानना है कि इसी विवाद में अनिल के पुत्र मिथिलेश की हत्या की गयी है. लेकिन अनिल ने इस घटना के बाद खुद ही अपने घर में आग लगा लिया होगा. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. अपराधी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे.
जमीन की राशि हड़पने के विवाद में हुई थी हत्या
उदाकिशुनगंज/पुरैनी. अनुमंडल के पुरैनी थाना अंतर्गत मकदमपुर गांव के अनिल मेहता के 18 वर्षीय पुत्र मिथिलेश मेहता की हत्या मामले की तह तक पुलिस पहुंच चुकी है. गौरतलब है कि मिथिलेश की हत्या बुधवार की शाम कर दी गयी थी. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान का काम भी काफी हद […]
