फोटो – 01कैप्शन – दीप प्रज्वलित करते बीडीओ एवं प्रमुख. प्रतिनिधि, घैलाढ़ (मधेपुरा) प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मध्य विद्यालय में शनिवार को दो दिवसीय गैर आवासीय स्वयं सेवी शिक्षक (वीटी) प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. इसका उद्घाटन प्रखंड प्रमुख रंजु देवी, बीइओ उमेश तिवारी, लोक शिक्षा पदाधिकारी जानेश्वर शर्मा ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर प्रखंड प्रमुख रंजु देवी ने कहा कि असाक्षरता हमारे समाज के लिए कोढ़ है. असाक्षरता को दूर करना हमलोगों की जिम्मेदारी बनती है. आज जो भी देश विकसित है उसका एक ही कारण है शिक्षा की दर में बढ़ोतरी. बीइओ ने कहा कि शिक्षा पाकर ही समाज आगे बढ़ सकता है. उन्होंने सभी स्वयं सेवी वीटी का दायित्व है कि सर्वेक्षण से प्राप्त आंकड़े में मधेपुरा जिला में घैलाढ़ प्रखंड के महिलाओं को साक्षरता दर 35 प्रतिशत है उसे ऊपर लाना जरूरी है. जिला सचिव जानेश्वर शर्मा ने कहा कि प्रखंड नौ पंचायत में 14 केंद्र चलायें जायेंगे. जिसके 12 केंद्र स्वयं सेवी जो कक्षा नौ एवं दस के छात्र होंगे. तथा दो केंद्र पे्ररक द्वारा चलाया जायेगा. जिसमें 15 वर्ष से ऊपर के कोई भी असाक्षर महिला एवं पुरुष होंगे. मौके पर प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक रोजी कुमारी, बीआरसी चंदन कुमार, केआरपी बंदेश्वर प्रसाद यादव, निशा कुमारी, गुलशन कुमारी, रामचंद्र प्रसाद यादव राज नारायण कुमार यादव, नितु कुमारी, आस्था कुमारी, रूपम कुमारी व अन्य लोग मौजूद थे.
असाक्षरता समाज के लिए घातक
फोटो – 01कैप्शन – दीप प्रज्वलित करते बीडीओ एवं प्रमुख. प्रतिनिधि, घैलाढ़ (मधेपुरा) प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मध्य विद्यालय में शनिवार को दो दिवसीय गैर आवासीय स्वयं सेवी शिक्षक (वीटी) प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. इसका उद्घाटन प्रखंड प्रमुख रंजु देवी, बीइओ उमेश तिवारी, लोक शिक्षा पदाधिकारी जानेश्वर शर्मा ने संयुक्त रूप से किया. मौके […]
