जनता दरबार में निबटाये गये दर्जनों मामले

कुमारखंड. थाना परिसर में साप्ताहिक जनता दरबार लगाया गया. इसमें सीओ भुवनेश्वर झा के द्वारा भूमि विवाद से संबंधित दर्जनों मामले का निबटारा किया गया. सड़क अतिक्रमण को लेकर वैसाढ़ निवासी संतोष कुमार की जमीन से अतिक्रमण हटाने का आदेश थानाध्यक्ष राजेश कुमार व श्रीनगर थानाध्यक्ष प्रसुन्नजय कुमार को दिया गया. पिछले 15 आवेदन पर […]

कुमारखंड. थाना परिसर में साप्ताहिक जनता दरबार लगाया गया. इसमें सीओ भुवनेश्वर झा के द्वारा भूमि विवाद से संबंधित दर्जनों मामले का निबटारा किया गया. सड़क अतिक्रमण को लेकर वैसाढ़ निवासी संतोष कुमार की जमीन से अतिक्रमण हटाने का आदेश थानाध्यक्ष राजेश कुमार व श्रीनगर थानाध्यक्ष प्रसुन्नजय कुमार को दिया गया. पिछले 15 आवेदन पर भी कार्यवाही जारी है. जनता दरबार में कुल 12 आवेदकों ने आवेदन जमा किये. वहीं जनता दरबार में पुलिस अधिकारी व फरियादी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >