मामले की जांच करने गयी पुलिस के साथ मारपीट

प्रतिनिधि, घैलाढ़ थाना क्षेत्र के अर्राहा महुआ दिघरा पंचायत के पिपराही वार्ड नंबर 07 में मंगलवार को मामले की जांच करने गयी पुलिस के साथ स्थानीय लोगों ने जम कर मारपीट की. उक्त गांव के शिवनंदन राम के द्वारा दिये आवेदन पर जांच करनेगयी पुलिस टीम में एसआइ राम बहादुर पासवान के साथ रिजर्व गार्ड […]

प्रतिनिधि, घैलाढ़ थाना क्षेत्र के अर्राहा महुआ दिघरा पंचायत के पिपराही वार्ड नंबर 07 में मंगलवार को मामले की जांच करने गयी पुलिस के साथ स्थानीय लोगों ने जम कर मारपीट की. उक्त गांव के शिवनंदन राम के द्वारा दिये आवेदन पर जांच करनेगयी पुलिस टीम में एसआइ राम बहादुर पासवान के साथ रिजर्व गार्ड हवलदार अजय कुमार, सचेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार भगत, चौकीदार अनिल पासवान व स्थानीय जीप चालक मनीष कुमार थे.

ग्रामीणों से पूछताछ करने के क्रम में द्वितीय पक्ष के अरुण राम उत्तेजित हो गये व पुलिस के साथ गाली-गलौज करने लगे तथा परिवार के अन्य सदस्यों को बुला लिया व मारपीट की. गौरतलब है कि थाना क्षेत्र के अर्राहा महुआ दिघरा पंचायत के पिपराही वार्ड नंबर 07 के शिवनंदन राम ने थाने में आवेदन देकर गांव के ही अरुण राम व निरंजन कुमार पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था. वहीं पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी थी.

इस बाबत जब स्थानीय पुलिस इस मामले की जांच करने घटना स्थल पर पहुंची तो अरूण राम ने अपने समर्थकों के साथ हाथ में ठंडा व फरसा लेकर पुलिस पर हमला कर दिया. किसी तरह पुलिस वहां से निकली. थानाध्यक्ष पवन पासवान ने बताया कि सात नामजद के अलावा 15-20 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें एक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >