सूत्री मांग को लेकर सीपीआइएम कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

कुमारखंड, मधेपुरा. प्रखंड मुख्यालय में सीपीआइएम कार्यकर्ताओं ने अपनी ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया. धरना का अध्यक्षता सीपीआएम किसान सभा के प्रखंड अध्यक्ष पन्ना लाल यादव ने किया.जिसमें मंगरवारा पंचायत के पैक्स चुनाव का बूथ मंगरवारा पंचायत भवन में दिया जाये, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधा मुहैया किया जाए, महादलित को भूमि […]

कुमारखंड, मधेपुरा. प्रखंड मुख्यालय में सीपीआइएम कार्यकर्ताओं ने अपनी ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया. धरना का अध्यक्षता सीपीआएम किसान सभा के प्रखंड अध्यक्ष पन्ना लाल यादव ने किया.जिसमें मंगरवारा पंचायत के पैक्स चुनाव का बूथ मंगरवारा पंचायत भवन में दिया जाये, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधा मुहैया किया जाए, महादलित को भूमि आवंटन किया जाए, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग को कृषि हेतु जमीन दिया जाए, बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाया जाए, नि:शहाय को पेंशन मुहैया कराया जाए, भूमि विवाद सें संबंधित मामले को तुरंत निबटाया जाये एवं बीपीएल धारक को इंदिरा आवास दिया जाये. धरनार्थियों का कहना था कि जब तक हमारी मांगें पुरी नहीं होगी आंदोलन जारी रहेगा. आक्रोशित सीपीआइएम कार्यकर्ताओं सरकार व पदाधिकारियों के विरूद्घ जम कर नारे बाजी किया. धरना के उपरांत धरनार्थियों का एक शिष्टमंडल अपने ग्यारह सूत्री मांगों का ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा. धरना प्रदर्शन में कॉमरेट ललन यादव, चंदेश्वरी रजक, बौकु दास, अशोक यादव, श्यामसुंदर यादव, चंदेश्वरी दास, गोपाल कुमार, सज्जन यादव सहित सैकड़ों सीपीआएम कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >