भाकपा का अंचल सम्मेलन संपन्न

मधेपुरा. भाकपा का मधेपुरा अंचल सम्मेलन कॉलेज चौक स्थित पटेल छात्रावास परिसर में पाटी नेता मो जहांगीर एवं अशोक कुमार दास की अध्यक्षता में संपन्न हुआ. सम्मेलन की शुरूआत पाटी के वयोवृद्ध नेता कामेश्वर यादव के द्वारा झंडोत्तोलन कर किया गया. वहीं दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि भी दिया गया. सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए भाकपा […]

मधेपुरा. भाकपा का मधेपुरा अंचल सम्मेलन कॉलेज चौक स्थित पटेल छात्रावास परिसर में पाटी नेता मो जहांगीर एवं अशोक कुमार दास की अध्यक्षता में संपन्न हुआ. सम्मेलन की शुरूआत पाटी के वयोवृद्ध नेता कामेश्वर यादव के द्वारा झंडोत्तोलन कर किया गया. वहीं दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि भी दिया गया. सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए भाकपा के जिला मंत्री प्रमोद प्रभाकर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसान मजूदर विरोधी सरकार है. चुनाव के समय उन्होंने किसानों मजदूर के हित के लिए जो वायदे किये वह डपोरशंखी साबित हुआ. रेल भाड़ा बढाना योजना आयोग को समाप्त कराना,भूमि अधिग्रहण कानून बदलना, सब्सिडी में कटौती करना एवं महंगाई एवं भ्रष्टाचार को रोकने में विफलता इनकी जनविरोधी कार्रवाई है. ये सरकार फांसीवादी सरकार है. उन्होंने मौके पर मांझी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह एक लाचार व कमजोर सरकार है. मौके पर संगठन को मजबूत बनाने एवं संघर्ष तेज करने का आह्वान कार्यक्रताओं से किया गया. इस अवसर पर अंचल मंत्री विद्याधर मुखिया ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. जिसे बहस के उपरांत पारित किया गया. जिला सम्मलेन हेतु 20 प्रतिनिधि चुने गये एवं 21 सदस्यीय अंचल परिषद गठित की गयी. साथ ही अगले सत्र के लिए नवीन कुमार को अंचल मंत्री बनाये गया. मौके पर पाटी के वरीय नेता बाल किशोर यादव, अशोक कुमार दास, मो चांद ने भी सम्मलेन को संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >