गांव- तक पहुंचाना विकास की बात : जीवन

फोटो – बैठक 01प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंज स्थानीय एनबीजे महिला कॉलेज प्रांगण में गुरुवार को युवा जदयू की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता शाखा प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार मंडल ने की. युवा जदयू के प्रदेश महासचिव सह मधेपुरा जिला पार्टी संगठन प्रभारी जीवन कुमार सिंह ने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि राज्य सरकार […]

फोटो – बैठक 01प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंज स्थानीय एनबीजे महिला कॉलेज प्रांगण में गुरुवार को युवा जदयू की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता शाखा प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार मंडल ने की. युवा जदयू के प्रदेश महासचिव सह मधेपुरा जिला पार्टी संगठन प्रभारी जीवन कुमार सिंह ने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे न्याय के साथ विकास कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाना चाहिए. इसके सभी कार्यकर्ताओं को मुखर होना होगा. महासचिव सिंह ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संपर्क यात्रा में अधिक से अधिक कार्यकर्ता भाग लेंगे. इसकी सारी तैयारी की जिम्मेदारी आप सबों पर है. उन्होंने प्रखंड अध्यक्ष से कहा कि समय रहते बूथ स्तर पर संगठन को खड़ा करें. बैठक में जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार गुलटेन, सुनील ठाकुर, मो एनुल अंसारी, सुनील जायसवाल, निलेश कुमार यादव, मुकेश कुमार यादव, राजेश कुमार मंडल, पंकज कुमार, नवल कुमार यादव, प्रमोद कुमार मंडल, रतन यादव, मो मिस्टर, पवन कुमार, शंकर कुमार, मधु कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >