प्रतिनिधि, आलमनगर गांवों को साफ एवं स्वच्छ बनाये जाने को लेकर स्थानीय लोगों ने स्वच्छता अभियान के तहत विभिन्न सड़कों पर झाड़ू लगा कर साफ किया. इस अभियान का शुभारंभ जिला पार्षद सदस्य सुबोध ऋषिदेव एवं अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ लोजपा प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार मंडल ने किया. इस दौरान श्री ऋषिदेव ने कहा कि स्वच्छता से ही कई गंभीर बीमारियों से लोगों का बचाव संभव है. स्वच्छ वातावरण से मानव का विकास संभव हो सकता है. इस अभियान में मणि मंडल, संगीता देवी, अमित मंडल, वंशी बिहारी, पप्पू कुमार, इंदू कुमार, सुकुमार मंडल सहित कई लोग शामिल हुए.
गांव को साफ रखने के लिए चलाया गया स्वच्छता अभियान
प्रतिनिधि, आलमनगर गांवों को साफ एवं स्वच्छ बनाये जाने को लेकर स्थानीय लोगों ने स्वच्छता अभियान के तहत विभिन्न सड़कों पर झाड़ू लगा कर साफ किया. इस अभियान का शुभारंभ जिला पार्षद सदस्य सुबोध ऋषिदेव एवं अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ लोजपा प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार मंडल ने किया. इस दौरान श्री ऋषिदेव ने कहा कि स्वच्छता से […]
