फोटो – ग्रामीण 07कैप्शन – जले घर को देखते परिवार के सदस्य व ग्रामीण. प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंज/फुलौत, मधेपुरा फुलौत ओपी के साथ सपनी मुसहरी टोला में सोमवार को तड़के हथियार बंद अपराधियों द्वारा अंधा-धुन गोलीबारी कर दहशत फैलाने लोग घर छोड़ बहियार भाग गये. इसके बाद अपराधियों ने उनके खाली घरों में लूट-पाट की घटना को अंजाम देते हुए एक घर में आग लगा दिया. लेकिन घटना की पुष्टि स्थानीय पुलिस नहीं कर रही है. जानकारी के अनुसार रविवार को बिहपुर थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव के जमींदार सनगही चौधरी के बटाइदार मछली मार रहा था. चूंकि चौधरी की 125 एकड़ जमीन यहां है. जिसमें 25 एकड़ जमीन में पानी जमा हुआ है. उसी में मछली का शिकार किया जा रहा था. इसी बीच ओहुती वासा अर्जुन चौधरी बिहपुर थाना पुलिस से सहयोग लेकर मछली मारने से बटाइदारों को मनाही कर दिया. लेकिन सोमवार की अहले सुबह अर्जुन चौधरी 20-25 हथियार बंद अपराधियों के साथ सपनी मुसहरी टोला पर धवा बोल कर अंधा- धुन गोलीबारी करने लगा. गोलियों की आवाज सुनकर मुसहरी टोला निवासी अपने बच्चों के साथ घर छोड़ कर बहियार भाग कर जान बचाये. वहीं सुनसान घरों को देख अपराधियों घर में जम कर लूटपाट की और बाद में कुलो ऋषिदेव के घर में आग लगाया. घटना जानकारी टोला के लोगों ने फुलौत ओपी प्रभारी को दी. लेकिन अभी घटना स्थल पुलिस नहीं पहुंच पायी. जिससे ग्रामीण में काफी दहशत में है. उक्त घटना की संपुष्टि चौसा थाना की पुलिस नहीं कर रही है. जबकि फुलौत ओपी प्रभारी का मोबाइल ऑफ है.
अंधाधुन गोलीबारी कर ग्रामीणों में फैलाया दहशत
फोटो – ग्रामीण 07कैप्शन – जले घर को देखते परिवार के सदस्य व ग्रामीण. प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंज/फुलौत, मधेपुरा फुलौत ओपी के साथ सपनी मुसहरी टोला में सोमवार को तड़के हथियार बंद अपराधियों द्वारा अंधा-धुन गोलीबारी कर दहशत फैलाने लोग घर छोड़ बहियार भाग गये. इसके बाद अपराधियों ने उनके खाली घरों में लूट-पाट की घटना को […]
