बीइओ के अनुपस्थित रहने से कार्य बाधित

उदाकिशुनगंज : करीब डेढ़ माह से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के अनुपस्थित रहने के कारण कार्यालय का कार्य बाधित है. चूंकि बीइओ ने किसी को प्रभार भी नहीं दिया है. लेकिन बक्सर स्थित घर बैठे कुछ कार्यों को निष्पादन कर रहे हैं. कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार बीइओ मोहन शर्मा 13 अक्तूबर से मुख्यालय से अनुपस्थित […]

उदाकिशुनगंज : करीब डेढ़ माह से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के अनुपस्थित रहने के कारण कार्यालय का कार्य बाधित है. चूंकि बीइओ ने किसी को प्रभार भी नहीं दिया है. लेकिन बक्सर स्थित घर बैठे कुछ कार्यों को निष्पादन कर रहे हैं. कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार बीइओ मोहन शर्मा 13 अक्तूबर से मुख्यालय से अनुपस्थित चल रहे हैं. जिससे शिक्षकों को वेतन भुगतान भी नहीं हो रहा है. यहां तक कि सितंबर माह से बीआरसी में पद स्थापित बीआरपी भी अपना उपस्थिति पंजी पर हस्ताक्षर नहीं कर पा रहे हैं. चूंकि उपस्थिति पंजी अपने आवास पर रखें हुए हैं. छात्रवृत्ति एवं पोशाक से संबंधित मांग पत्र बीइओ के बगैर हस्ताक्षर का ही जिला कार्यालय भेजा जा रहा है. आंकड़ा संग्रह प्रपत्र भी बीइओ को बगैर हस्ताक्षर का ही जिला कार्यालय भेजा जा रहा है, फिर भी वरीय पदाधिकारी बीइओ पर मेहरबान है कि इनके विरुद्ध कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं. जबकि अब तक किसी को भी प्रभार तक नहीं दिये हैं. बीडीओ सुजीत कुमार राउत ने बताया कि बीइओ बीमार चल रहे हैं. इसलिए वह इलाज में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >