विवि परिसर में एनसीसी कैडेटों ने चलाया सफाई अभियान

मधेपुरा. एसीसी दिवस के पूर्व संध्या पर मधेपुरा कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने विवि परिसर में सफाई अभियान चलाया. जिसका नेतृत्व लेफ्टिनेंट गौतम कुमार ने किया. विवि गेट पर मधेपुरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार, प्रभारी कुलसचिव डॉ बीएन विवेका, सुबेदार मेजर देवराज चांद, सीसीडीसी डॉ जितेंद्र राय, क्रीड़ा पदाधिकारी डॉ शैलेंद्र कुमार ने […]

मधेपुरा. एसीसी दिवस के पूर्व संध्या पर मधेपुरा कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने विवि परिसर में सफाई अभियान चलाया. जिसका नेतृत्व लेफ्टिनेंट गौतम कुमार ने किया. विवि गेट पर मधेपुरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार, प्रभारी कुलसचिव डॉ बीएन विवेका, सुबेदार मेजर देवराज चांद, सीसीडीसी डॉ जितेंद्र राय, क्रीड़ा पदाधिकारी डॉ शैलेंद्र कुमार ने झाड़ू लगा कर सफाई अभियान की शुरुआत की. मौके पर प्राचार्य डॉ अशोक कुमार ने कहा कि एनसीसी कैडेट सदा राष्ट्रहित में कार्य करते हैं. विवि परिसर में सफाई अभियान चला कर एनसीसी कैडेटों ने सराहनीय कार्य किया है. इससे विवि के कर्मी, अधिकारी, छात्र व छात्राओं के अलावा युवाओं को सीख मिलेगी. इस दौरान एनसीसी कैडेटों ने परीक्षा विभाग के अलावा विभिन्न विभागों सहित पूरे परिसर की सफाई की. इस अवसर पर कैडेट रोशन कुमार, प्रो शंकर आर्य, बबलू कुमार, अनुज कुमार, संजीव कुमार, दिलखुश कुमार, कार्तिक कुमार, अजीत कुमार, हरेराम, कर्मलाल रवींद्र कुमार, अखिलेश कुमार, राज कुमार, मंटू कुमार सहित दर्जनों की संख्या में एनसीसी कैडेट एवं विवि के अधिकारी व कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >