वैज्ञानिक तरीके से खेती करें किसान

फोटो – महोत्सव 04कैप्शन – शिविर में उपस्थित वैज्ञानिक व पदाधिकारी एवं अन्य. प्रतिनिधि, बिहारीगंज प्रखंड मुख्यालय में रबी महोत्सव का आयोजन शिविर लगा कर किया गया. जिसका विधिवत उद्घाटन प्रखंड प्रमुख चंदा देवी ने किया. शिविर में रबी महोत्सव पर केवीके मधेपुरा के डॉ आरपी शर्मा ने किसानों को 15 नवंबर से दिसंबर तक […]

फोटो – महोत्सव 04कैप्शन – शिविर में उपस्थित वैज्ञानिक व पदाधिकारी एवं अन्य. प्रतिनिधि, बिहारीगंज प्रखंड मुख्यालय में रबी महोत्सव का आयोजन शिविर लगा कर किया गया. जिसका विधिवत उद्घाटन प्रखंड प्रमुख चंदा देवी ने किया. शिविर में रबी महोत्सव पर केवीके मधेपुरा के डॉ आरपी शर्मा ने किसानों को 15 नवंबर से दिसंबर तक अग्रिम गेहूं की प्रजाति के उन्नत प्रभेद की बुआई की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस विधि से खेती करने पर आप लोग अधिक से फसल उत्पादन कर सकते हैं. गेहूं फसल में डालने वाले उर्वरक डीएपी, यूरिया, पोटाश व जिंक के मात्रा की जानकारी दी़ खास कर वर्मी कंपोस्ट खेत में डालने के विधि के बारे में किसानों को विस्तारपूर्वक बताया गया. प्रशिक्षण के क्रम में प्रखंड कृषि पदाधिकारी अमीम अहमद ने किसानों को बताया कि वैज्ञानिक तरीके से खेती करने से अधिक उपज पा सकते है. मौके पर आत्मा अध्यक्ष राजेंद्र यादव, किसान सलाहकार वीरेंद्र कुमार, मिथिलेश कुमार क्रांति, सुशील कुमार, मनोज मंडल, स्वतंत्र कुमार, नवीन कुमार, प्रमोद कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >