जिला पार्षद के निरीक्षण में पीएचसी से गायब मिले डॉक्टर

प्रभारी चिकित्सा प्रभारी विगत 12 दिनों से बिना सूचना के हैं गायबनहीं दिया गया है किसी अन्य डॉक्टर को प्रभार प्रतिनिधि, आलमनगरस्थानीय लोगों की शिकायत पर बुधवार को जिला पार्षद सुबोध ऋषिदेव ने आलमनगर पीएचसी का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बीके वर्मा 12 दिनों से गायब पाये गये. स्वास्थ्य कर्मी […]

प्रभारी चिकित्सा प्रभारी विगत 12 दिनों से बिना सूचना के हैं गायबनहीं दिया गया है किसी अन्य डॉक्टर को प्रभार प्रतिनिधि, आलमनगरस्थानीय लोगों की शिकायत पर बुधवार को जिला पार्षद सुबोध ऋषिदेव ने आलमनगर पीएचसी का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बीके वर्मा 12 दिनों से गायब पाये गये. स्वास्थ्य कर्मी कन्हैया एवं पंकज कुमार भी सूचना दिये बगैर लगभग 15 दिनों से गायब थे. इस पर जिला पार्षद ने दूरभाष पर सिविल सर्जन डॉ एनके विद्यार्थी से वार्ता कर स्वास्थ्य केंद्र के कर्मियों की अनुपस्थिति के बारे में बताया. सिविल सर्जन के आदेश पर अनुपस्थित पाये गये स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति पंजी को काटा गया. निरीक्षण के उपरांत पार्षद ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि आलमनगर स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित स्वास्थ्य कर्मी शाम ढलते के बाद नशे में धुत हो जाते हैं. उन्होंने सिविल सर्जन से इस पर त्वरित कार्रवाई का अनुरोध किया है.गौरतलब है कि प्रखंड क्षेत्र के लगभग दो लाख लोगों को स्वास्थ्य सेवा देने वाली एक मात्र प्राथमिक चिकित्सा केंद्र आलमनगर में इन दिनों अराजक स्थिति है. शाम ढलने के बाद यहां शराबियों का जमावड़ा हो जाता है. शराब पीने के साथ-साथ आये दिन विवाद होना आम बात है. अस्पताल के कर्मी भी शाम होने के बाद नशे में धुत हो जाते हैं. इसके कारण आम लोगों में रोष है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >