घैलाढ़ में बांटा गया नियोजन पत्र

प्रतिनिधि, घैलाढ़ प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मध्य विद्यालय परिसर में सोमवार को शिक्षक नियोजन के तीसरे चरण में शिविर के माध्यम से नियोजन पत्र बांटा गया. जिसमें प्रखंड के दो सामान्य वर्ग से मात्र एक अभ्यर्थी अर्राहा महुआ दिघरा पंचायत में 63.20 प्रतिशत अंक वाले नीरज कुमार का नियोजन हुआ. वहीं चित्ती पंचायत में सामान्य […]

प्रतिनिधि, घैलाढ़ प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मध्य विद्यालय परिसर में सोमवार को शिक्षक नियोजन के तीसरे चरण में शिविर के माध्यम से नियोजन पत्र बांटा गया. जिसमें प्रखंड के दो सामान्य वर्ग से मात्र एक अभ्यर्थी अर्राहा महुआ दिघरा पंचायत में 63.20 प्रतिशत अंक वाले नीरज कुमार का नियोजन हुआ. वहीं चित्ती पंचायत में सामान्य वर्ग में नियोजन नहीं हो सका. पंचायत सेवक राज कुमार राम ने बताया कि इस सीट पर दूसरे चरण में ही नियोजन हुआ था. लेकिन नियोजन होने के बाद अभ्यर्थी ने योगदान नहीं लिया. इसलिए सीट खाली पड़ा हुआ था. लेकिन शिविर में दूसरे अभ्यर्थी का नियोजन होना था. वहीं भरतरंधा परमानपुर पंचायत के लिए एक अभ्यर्थी जिले से अनुकंपा कोटा से नियोजन का आदेश लेकर आये थे. इस पंचायत में किसी का नियोजन नहीं किया गया. इसके बारे में बीडीओ आशा कुमारी ने बताया कि जिला से प्रखंड शिक्षक नियोजन के लिए अनुकंपा कोटा से अभ्यर्थी आदेश लेकर आये थे. लेकिन इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी. इसलिए इस बारे में जिला से दिशा निर्देश लेकर ही नियोजन की प्रक्रिया पूरी की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >