यूवीके कॉलेज का कुलपति ने किया निरीक्षण

मधेपुरा : यूभीके कॉलेज कड़ामा आलमनगर का बुधवार को भूपेंद्र नारायण मंडल के कुलपति प्रो डॉ अवध किशोर राय ने कुलाधिपति कार्यालय के पत्र के आलोक में जांच की. कुलपति ने घंटों महाविद्यालय की जांच की. घंटों जांच में यूभीके कॉलेज की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, परीक्षा, क्रीड़ा विभाग की उत्कृष्टता तथा सांस्कृतिक विशेषताओं का धरोहर मूल्यांकित […]

मधेपुरा : यूभीके कॉलेज कड़ामा आलमनगर का बुधवार को भूपेंद्र नारायण मंडल के कुलपति प्रो डॉ अवध किशोर राय ने कुलाधिपति कार्यालय के पत्र के आलोक में जांच की. कुलपति ने घंटों महाविद्यालय की जांच की. घंटों जांच में यूभीके कॉलेज की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, परीक्षा, क्रीड़ा विभाग की उत्कृष्टता तथा सांस्कृतिक विशेषताओं का धरोहर मूल्यांकित किया गया.

नेक से मूल्यांकित यह महाविद्यालय अपने आदर्शों के लिए राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित रहा है. महामहिम कुलाधिपति द्वारा बीएन मंडल विवि के पांच महाविद्यालयों के औचक निरीक्षण का आदेश दिया है और बुधवार ही जांच कर प्रतिवेदन भेजना है.
इस बाबत जांच हेतु बिंदु के अनुसार महाविद्यालय में आधारभूत संरचना,पुस्तकालय,प्रयोगशाला कीड़ा मैदान, वित्त व्यवस्थापन, परीक्षा व्यवस्था होना चाहिए. जांच के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन पाया गया. वहीं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, परीक्षण की सुव्यवस्था, अंकेक्षण का पूर्ण कार्य व अप टू डेट केश बुक पाया गया, जबकि व्यवसायिक शिक्षण की उत्कृष्ट व्यवस्था मिली.
कम्प्यूटर लैब बहुत अच्छा पाया गया. माना जा रहा है कि राज्य में दो तरह के संस्थान हैं. एक ओर सरकारी कॉलेजों में करोड़ों रुपये मासिक खर्च सरकार पर आता है. वही संबंध महाविद्यालयों को वर्षों से अनुदान नहीं मिला है. सरकार कुछ महाविद्यालयों को मानक के अनुकूल पूर्ण वेतन देने का प्रावधान करने जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >