आलमनगर : रतवारा थाना क्षेत्र के किशनपुर रतवारा पंचायत स्थित सुखाड़ घाट के निषाद टोला में आग लगने से पांच घर जलकर राख हो गया. जिससे घर में रखें लाखों रुपये का सामान एवं नकदी भी जल गया. वहीं आग की लपटें इतनी तेज थी कि बरामदे पर बांधी दो बकरी की आग में झुलसने से मौत हो गयी.
घटना की सूचना मिलते ही राजद के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सह डीएबी पब्लिक स्कूल के निदेशक इंजीनियर नवीन कुमार निषाद जिला पार्षद सदस्य रेखा देवी, प्रखंड प्रमुख नकुल देव पासवान, ग्रामीण दीना यादव, प्रकाश साहनी, शिक्षक रामलाल सिंह घटनास्थल पर पहुंच कर पीड़ित परिवारजनों के बीच आनंद रेखा वेलफेयर ट्रस्ट के माध्यम से इंजीनियर नवीन कुमार के द्वारा राहत सामग्री चूड़ा चीनी, मोमबत्ती दिया सलाई चना सहित अन्य सामान का वितरण किया.
वहीं सहायता राशि भी प्रदान किया गया. इस बाबत इंजीनियर नवीन कुमार निषाद ने बताया कि रतवारा पंचायत के सुखार निवासी चंदन सहनी, रंजीत सहनी, राजकुमार सहनी, अशोक सहनी, संजय सहनी का घर देखते ही देखते जलकर राख हो गया. जिससे इनके घर में रखे सारा सामान एवं नकदी भी जल गया.
इसे आपदा विभाग के द्वारा जल्द से जल्द राहत सामग्री एवं राशि मिले. ताकि पुनः यह अपना घर बसा सकें. वहीं आग लगने की खबर मिलते ही लोकतांत्रिक जनता दल के प्रदेश महासचिव जयप्रकाश सिंह पहुंच कर प्रभावित परिवार का जायजा लिया और आलमनगर के अंचलाधिकारी एवं एसडीओ उदाकिशुनगंज से फोन पर बात कर घटना की जानकारी दिये.
अविलंब सरकारी सहायता प्रदान करने की मांग किया. एसडीओ ने कल तक सहायता पहुंचने की बात कही है. श्री सिंह ने प्रभावित परिवार को भरोसा दिलाया. इस दुःख की घड़ी में आपके साथ हूं और हमारे साथ गूंज नाम की संस्था के निर्देशक भी साथ है. इन संस्था के तरफ से बर्तन ,कपड़ा और अन्य सामग्री भी वितरण करने की बात कही. मौके पर जिला पार्षद प्रतिनिधि कमलेश्वरी शाह जी, गूंज के निर्देशक, प्रभावित परिवार एवं निषाद टोला के टोला वासी मौजूद थे.
