मोटरसाइकिल की टक्कर से साइकिल चालक की मौत

खैरा : बड़ीबाग-खैरा मुख्य पथ पर प्रखंड कार्यालय के समीप बुधवार को एक मोटरसाइकिल सवार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी जिससे साइकिल सवार वृद्ध की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे की बतायी जाती है. जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हड़ियाडीह गांव निवासी 65 वर्षीय […]

खैरा : बड़ीबाग-खैरा मुख्य पथ पर प्रखंड कार्यालय के समीप बुधवार को एक मोटरसाइकिल सवार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी जिससे साइकिल सवार वृद्ध की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे की बतायी जाती है. जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हड़ियाडीह गांव निवासी 65 वर्षीय वृद्ध मथुरा शर्मा अपने किसी काम से अपनी साइकिल पर सवार होकर बड़ीबाग की दिशा में जा रहे थे. इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रही एक लाल रंग की ग्लैमर मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गयी और उसने साइकिल सवार मथुरा शर्मा को सीधी टक्कर मार दी.

घटना इतनी जबर्दस्त थी कि मथुरा शर्मा की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु सदर अस्पताल जमुई भेज दिया. इधर घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताते चलें कि मृत मथुरा यादव पेशे से किसान थे तथा बहुत ही सामाजिक प्रवृत्ति के इंसान थे.

परिजनों का हुआ रोकर बुरा हाल : थाना क्षेत्र के हरियाडीह गांव निवासी मथुरा शर्मा की सड़क दुर्घटना में मौत बाद उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. बुधवार सुबह मथुरा की मौत की खबर सुनने के बाद से ही उसकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य बेसुध हुए जा रहे थे. विलाप कर रही मृतक की पत्नी बेहोश होकर गिर जा रही थी तथा होश में आने के बाद पुनः वह दहाड़ मारकर रो रही थी. परिजनों के चीत्कार से आसपास के लोगों की भी आंखें नम हो जा रही थी. वहीं आसपास के लोग परिजनों को ढांढ़स बंधा रहे थे. बताते चलें कि मृतक मथुरा शर्मा के दो बेटों में से एक बिहार पुलिस में कार्यरत हैं. वहीं मथुरा शर्मा सामाजिक इंसान थे तथा लोगों के हर सुख-दुख में साथ खड़े रहते थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >