5.5 लाख व जेवरात हड़प लिये, करता रहा यौन शोषण, अब घर से भगा रहा

बच्चे को जहर देकर मारने की दी जा रही है धमकी मधेपुरा : महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिला स्थित फकीरानगर निवासी एक पीड़ित महिला ने एसपी कार्यालय में आवेदन देकर मधेपुरा के पुरैनी प्रखंड स्थित चटनमा निवासी जवाहर मेहता व उनकी पत्नी सुशीला देवी पर आरोप लगाया है कि इनलोगों ने उसके पांच लाख 50 हजार […]

बच्चे को जहर देकर मारने की दी जा रही है धमकी

मधेपुरा : महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिला स्थित फकीरानगर निवासी एक पीड़ित महिला ने एसपी कार्यालय में आवेदन देकर मधेपुरा के पुरैनी प्रखंड स्थित चटनमा निवासी जवाहर मेहता व उनकी पत्नी सुशीला देवी पर आरोप लगाया है कि इनलोगों ने उसके पांच लाख 50 हजार रुपये भी ले लिया और जवाहर मेहता ने नशीली दवा खिलाकर उसका यौन शोषण भी करता रहा है. पीड़िता ने बताया कि उसका पति इब्राहिम चांद व जवाहर मेहता महाराष्ट्र में एक ही जगह काम करते थे. इसी दौरान टावर से गिर कर उसके पति की मौत हो गयी. टावर कंपनी की ओर से उसे साढ़े पांच लाख रुपये मुआवजा मिला. तीन लाख रुपये जवाहर मेहता ने पीड़िता से वहीं ले लिये. इसके बाद जवाहर मेहता व उनकी पत्नी उसे लेकर मधेपुरा ले आये. यहां बाकी रुपया भी ले लिया.

जवाहर मेहता ने उसे नशीली दवा खिला कर उसका यौन शोषण किया और वीडियो भी बना लिया. बाद में इस वीडियो को दिखा कर जबरदस्ती संबंध बनाता रहा. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि सुशीला देवी ने उसके जेवरात भी उससे ले लिए. अब पूरा परिवार उनसे यहां से भागने कह रहा है. उसके बच्चे को जहर देने की धमकी भी दी जा रही है. पीड़िता ने एसपी से गुहार लगायी है कि उसके पैसे व जेवरात वापस दिलाया जाए ताकि वह अपने घर महाराष्ट्र वापस जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >