सामूहिक दुष्कर्म के मामले में छह पर प्राथमिकी दर्ज

गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी आलमनगर : थाना क्षेत्र के बसन वाड़ा पंचायत स्थित तिहारी गांव में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के प्रयास में असफल रहने पर महिला के साथ मारपीट कर जख्मी करने का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत थाना में दिये आवेदन में पीड़िता ने बताया […]

गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी

आलमनगर : थाना क्षेत्र के बसन वाड़ा पंचायत स्थित तिहारी गांव में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के प्रयास में असफल रहने पर महिला के साथ मारपीट कर जख्मी करने का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत थाना में दिये आवेदन में पीड़िता ने बताया कि 30 मई को संध्या सात बजे मवेशी का चारा काट रही थी. तभी गांव के ही मनोज साह, डब्लू साह ,सुनील कुमार, सुशील कुमार, विष्णु देव साह, वासुदेव साह, डंडा व हथियार से लैस होकर आ धमका और मेरे साथ गाली गलौज करते हुए अकेली पाकर मुझे सामूहिक दुष्कर्म करने का प्रयास किया. शोर मचाने पर उक्त सभी ने देसी कट्टे से वार कर दिया. जिससे मेरा सर फट गया और मैं लहूलुहान हो गयी. चिल्लाने की आवाज सुनकर जब मेरा पति मुझे बचाने के लिए आया तो उसके साथ भी मारपीट करने के साथ – साथ घर में रखे नकदी व जेवरात लूटपाट करते हुए भाग निकला.
जिसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से मेरे पति द्वारा आलमनगर स्थित अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों के द्वारा प्राथमिक उपचार करते हुए बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया. इस वजह से थाना में विलंब से आवेदन दे पायी. इस बाबत थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी लोगों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >