करेंट से बिजली मिस्त्री की मौत
सिंहेश्वर/ शंकरपुर : शंकरपुर थाना क्षेत्र में एक प्राइवेट बिजली मिस्त्री की करंट लगने से मौत हो गयी. सोमवार की सुबह लगभग साढ़े छह बजे सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के पटोरी वार्ड संख्या एक निवासी विकास मोदी शंकरपुर प्रखंड के जितपुर पावर सब स्टेशन के समीप गोपी कृष्णा कंस्ट्रक्सन के सीनियर सुपरवाइजर ब्रजेश कुमार के उपस्थिति […]
सिंहेश्वर/ शंकरपुर : शंकरपुर थाना क्षेत्र में एक प्राइवेट बिजली मिस्त्री की करंट लगने से मौत हो गयी. सोमवार की सुबह लगभग साढ़े छह बजे सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के पटोरी वार्ड संख्या एक निवासी विकास मोदी शंकरपुर प्रखंड के जितपुर पावर सब स्टेशन के समीप गोपी कृष्णा कंस्ट्रक्सन के सीनियर सुपरवाइजर ब्रजेश कुमार के उपस्थिति में पोल पर चढ़ कर तार की मरम्मत कर रहा था. इसी बीच 11000 हजार वोल्ट प्रवाहित हो गया. तार में विद्युत प्रवाहित होने के कारण विकास पोल पर ही लटका रह गया.
जिसे बाद में स्थानीय लोगों की मदद से उसे नीचे उतारा गया. तार से नीचे उतारने के बाद उसे लगभग साढ़े सात बजे सिंहेश्वर सीएचसी में लाया गया जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया. इस बीच दो थाना क्षेत्र के मामला होने के वजह से दोनों थाने में उहापोह की स्थिति बनी रही. हालांकि बाद में दोनों थाने के पदाधिकारी सीएचसी में पहुंच गये. लेकिन परिजनों ने शव को उठाने से मना कर दिया. अंततः आठ घंटे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया.
पत्नी ने लगाया साजिश कर जान से मारने का आरोप : विकास की पत्नी संजन देवी ने आरोप लगाते हुए बताया कि मेरा पति लगभग एक वर्ष से गोपी कृष्णा कंपनी अधिन गौतम कंस्ट्रक्सन में पटोरी वार्ड संख्या एक निवासी राहुल मोदी के निर्देश कार्य करते थे. लगभग 11 महीने कार्य करने के बाद जब राहुल से मेहनताना मांगा गया तो उनके द्वारा रुपया देने से मना कर दिया गया और धमकी भी दिया गया कि बिजली से शॉर्ट लगवाकर मरवा देंगे. इसकी जानकारी विकास ने शनिवार को उसे दी थी. सोमवार की सुबह राहुल, अशोक कुमार यादव व ब्रजेश कुमार ने घर पर आकर सारा रुपया दे देने की बात कह उसे साथ में लेकर चला गया. लगभग 10 बजे सूचना मिली कि उसके पति की मौत करंट लगने से हो गयी.
कृषि उपयोग के लिए तार बिछाने का हो रहा था कार्य: प्रखंड क्षेत्र में किसानों को कृषि उपयोग के लिए सरकार के द्वारा सुलभ बिजली मुहैया कराने का लक्ष्य रखा गया है. इसके तहत किसानों को जमीन के आसपास से बिजली की तार उपलब्ध कराया जाना है. रायभीर क्षेत्र में कार्य पूर्ण होने के बाद रविवार की संध्या गोपी कृष्णा के सिनियर सुरपवाइजर ब्रजेश कुमार के कहने पर बिजली जांच की गयी थी. कर्मियों के द्वारा 11 हजार पोल पर विकास को चढ़वाकर तार की जांच करायी जा रही थी. इसी दौरान अचानक तार में विधुत प्रवाहित हो गयी और विकास इसकी चपेट में आकर पोल पर ही बेसुध अवस्था में लटक गया.
कर्मियों ने जख्मी अवस्था में उसे निचे उतारकर उपचार के लिए सीएचसी सिंहेश्वर लेकर आया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं सीनीयर सुपवाइजर ब्रजेश कुमार ने बताया कि करंट कैसे तार आ गयी यह सोचने की बात है जबकि पावर सब स्टेशन से लाइन कटवाने के बाद कार्य को किया जा रहा था. वहीं पावर सब स्टेशन के ऑपरेटर पंकज कुमार ने बताया कि सुबह में कार्य कर रही कंपनी के किसी कर्मी के द्वारा बिजली बंद नहीं करवाया गया था. कंपनी के द्वारा किये जा रहे कार्य की जानकारी उन्हें नहीं थी.
बिजली विभाग के जेई अविनाश कुमार ने बताया कि कार्य कर रही कंपनी के द्वारा बिजली बंद नहीं कार्रवाई गयी थी.