अधिक मजदूरी का लालच दे ठेकेदार ले गये जम्मू-कश्मीर, मजदूरों को बेचा

मुरलीगंज(मधेपुरा) : मजदूरों को अधिक मजदूरी देने का लालच देकर जम्मू कश्मीर लेजाकर मजदूरों को बेचने का मामला सामने आया है. मुरलीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर नौ मलिन बस्ती निवासी लक्ष्मी धरकार पिता स्वर्गीय जगदीश धरकार ने मुरलीगंज थाने में आवेदन दिया है. थाना को दिये आवेदन में बताया है कि जितेंद्र धरकार (45), […]

मुरलीगंज(मधेपुरा) : मजदूरों को अधिक मजदूरी देने का लालच देकर जम्मू कश्मीर लेजाकर मजदूरों को बेचने का मामला सामने आया है. मुरलीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर नौ मलिन बस्ती निवासी लक्ष्मी धरकार पिता स्वर्गीय जगदीश धरकार ने मुरलीगंज थाने में आवेदन दिया है. थाना को दिये आवेदन में बताया है कि जितेंद्र धरकार (45), वकील धरकार (20), लालो धरकार (50), डोमी धरकार (19), चंदन धरकार (30), अर्जुन कुमार (20), विकास कुमार (18), मुन्ना धरकार (22), जयप्रकाश धरकार, दीपक कुमार, सुनील कुमार, राकेश धरकार, अशर्फी धरकार, शीतल धरकार इन सभी लोगों को जो मुरलीगंज वार्ड नंबर नौ के निवासी हैं. उपेंद्र धरकार व संजय धरकार ने मिलकर इन लोगों को अधिक मजदूरी का लालच देकर जम्मू कश्मीर ले जाकर बेच दिया है. जब अपने परिजनों की सलामती के लिए लोगों ने

अधिक मजदूरी का…
सामाजिक स्तर पर पंचायत की गयी पर मामले नहीं सुलझने पर लक्ष्मी धरकार (55) पिता स्वर्गीय जगदीश धरकार, ध्रुव धरकार, शीला देवी, बचिया देवी, सावित्री देवी, रमेश सरकार, लीला देवी और रुकमा देवी ने आवेदन देकर परिजनों को जम्मू कश्मीर से लाने का गुहार थाने में आवेदन देकर लगाया है. इस बाबत थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने बताया कि खरीद बिक्री की जाने की बात में कोई सत्यता नहीं है. क्योंकि पिछले दिनों परिजनों को वहां काम करने गये लोगों से मोबाइल पर बात भी करवायी गयी है. इन लोगों के आवेदन पर मुरलीगंज थाना कांड संख्या 186/ 18 में भादवि 368, 371, 506, 34 के तहत अनुसंधानात्मक कार्रवाई की जा रही है. खरीद या बंधक बनाये जाने की बातों को उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया.
परिजन परेशान
मजदूरों को ले जाने वाले पर मलिन बस्ती के लोगों ने मुरलीगंज थाने में श्रम अधिनियम के तहत दर्ज करवायी प्राथमिकी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >