स्कूल जा रही शिक्षिका की सड़क हादसे में मौत, पति की हालत गंभीर

आदर्श मध्य विद्यालय मिठाई में पदस्थापित थी शिक्षिका गांव में छाया मातम मधेपुरा/ घैलाढ़ : सदर प्रखंड के मिठाई बाजार के समीप बुधवार को पिकअप वैन की ठोकर से शिक्षिका विभा कुमारी (55) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इस सड़क हादसे में बाइक सवार मृतका के पति व काडा के सेवानिवृत्त लेखा लिपिक […]

आदर्श मध्य विद्यालय मिठाई में पदस्थापित थी शिक्षिका

गांव में छाया मातम
मधेपुरा/ घैलाढ़ : सदर प्रखंड के मिठाई बाजार के समीप बुधवार को पिकअप वैन की ठोकर से शिक्षिका विभा कुमारी (55) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इस सड़क हादसे में बाइक सवार मृतका के पति व काडा के सेवानिवृत्त लेखा लिपिक गजेंद्र नारायण सिंह जख्मी हो गये. उनका इलाज सहरसा के नया बाजार स्थित एक निजी नर्सिंग होम में किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार घैलाढ़ प्रखंड के महुआ निवासी शिक्षिका पति के साथ मिठाई स्थित आदर्श मध्य विद्यालय जा रही थी. इसी क्रम में पिकअप वैन बीआर 19 जी 1747 ने ठोकर मार दी. स्थानीय लोगों ने शिक्षिका व उनके पति को सदर अस्पताल भेजा.
जहां स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने पति को सहरसा रेफर कर दिया. वहीं परीक्षण के दौरान शिक्षिका को मृत घोषित कर दिया. सड़क हादसे की जानकारी परिजनों ने मिठाई ओपी को दी गयी. जिसके बाद पहुंचे थाना प्रभारी राजबली कुमार ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सौंप दिया. इधर, जख्मी पति की हालत गंभीर बतायी जा रही है. घटना के बाद पिकअप वैन का चालक फरार हो गया. हालांकि पुलिस ने पिकअप को जब्त कर लिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहन के मालिक व चालक का पता लगाया जा रहा है. घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल व्याप्त है. मृतक के घर पर सांत्वना जताने ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >