घैलाढ : परमानपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत भतरंधा परमानपुर पंचायत के परमानपुर गांव वार्ड नंबर 15 में इलाज के दौरान बुधवार की सुबह 18 वर्षीय रंजीत कुमार की मौत हो गयी. मृतक के बड़े भाई चतुरी ठाकुर की आर्थिक स्थिति खराब रहने के कारण पूरी जिंदगी भागवान के भरोसे कटती है. पिता की मौत के बाद रंजीत कुमार को हार्ड प्रॉब्लम होने लगा.
परिजनों ने उसे सहरसा के निजी क्लिनिक में इलाज करवाया, जहां से डॉक्टर ने उसे अन्यत्र रेफर कर दिया. रंजीत के परिजन के द्वारा उसे लखनऊ हॉस्पिटल ले गये, लेकिन रंजीत का हार्ट ऑपरेशन होना था.
