जल्द गिरफ्तार होगी सूत्रधार तुलसिया की लड़की
उदाकिशुनगंज : अनुमंडल ग्वालपाड़ा थाना (अरार ओपी) क्षेत्र से एक माह पूर्व दो युवकों के शव मिलने के मामले में पुलिस को सफलता हाथ लगी है. पुलिस के वैज्ञानिक अनुसंधान में यह मामला प्रेम -प्रसंग में हत्या का निकला. मोबाइल सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार किया है. वहीं हत्याकांड के मुख्य सूत्रधार तुलसिया गांव की लड़की भी जल्द पुलिस गिरफ्तार करेगी. उदाकिशुनगंज थाना में एसपी संजय कुमार ने पत्रकारों को बताया कि 28 व 30 अप्रैल को ग्वालपाड़ा थाना (अरार ओपी) क्षेत्र से दो युवकों का शव बरामद हुआ था. एक युवक की पहचान राजेश कुमार व दूसरे युवक राजू कुमार के रूप में हुई थी.
दोनों युवक बिहारीगंज थाना क्षेत्र के तुलसिया गांव का रहनेवाला बताया गया. घटना को लेकर ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र में हुई. दोनों युवक का घर बिहारीगंज थाना क्षेत्र में होने के कारण एसपी ने घटना के उदभेदन की जबावदेही बिहारीगंज थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश को दिया. बिहारीगंज थानाध्यक्ष ने बारिकी से मामले की जांच शुरू की. मोबाइल सर्विलांस और सीडीआर से हत्यारे तक पुलिस का हाथ पहुंचा.
एसपी संजय कुमार ने हत्याकांड के उदभेदन के लिए बिहारीगंज थानाध्यक्ष की सराहना की. एसपी ने कहा कि पूरी जांच से स्पष्ट है कि घटना के सूत्रधार तुलसिया गांव के राजेंद्र उर्फ सजेंद्र यादव की पुत्री को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा. पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि मामले के उद्भेदन में बिहारीगंज पुलिस और थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश की अहम भूमिका रही है. एसपी ने थानाध्यक्ष के कार्य को
सराहनीय बताते हुए कहा कि घटनाक्रम की गुत्थी को सुलझाने में मुकेश कुमार मुकेश की भूमिका काबिले तारीफ है. पत्रकार वार्ता के दौरान उदाकिशुनगंज थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर सुरेश राम,बिहारीगंज थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश आदि मौजूद थे.
मोबाइल से बुलाया बगीचा, गला दबा कर कर दी हत्या
जांच में यह बात सामने आया कि मृतक राजेश व राजू की संजीव से दोस्ती थी. तीनों मधेपुरा स्थित एक लॉज में एक साथ रहता था. राजेश को गांव के ही सजेंद्र की पुत्री से प्यार हो गया. बताया जाता है कि लड़की के घर के पास ही राजेश का बासा है. उसी लड़की को संजीव भी चाहने लगा, जहां संजीव ने लड़की भाई को उकसाया. जहां घर में श्राध्दकर्म के दौरान भाई ने लड़की को राजेश को बुलाने को कहा. लड़की ने भाई के कहने पर अपने मोबाइल से राजेश को बगल के बगीचे में बुलाया.
जहां राजेश की गला दबाकर हत्या कर दी. इस दौरान राजेश के मोबाइल पर उसके दोस्थ राजू का फोन आया. जहां भाई ने लड़की से राजू को बुलाने को कहा. भाई के कहने पर उसी वक्त लड़की ने राजू को भी बुलाया और मौके पर ही उसकी भी हत्या कर दी . दोनों शव को नदी में फेंक दिया गया, जहां ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र में दोनों शव बरामद हुए. इस मामले में पुलिस ने लड़की के भाई तुलसिया गांव के सूरज कुमार, इसी गांव के प्रमोद यादव, अमित कुमार, विनोद कुमार, घैलाढ़ थाना क्षेत्र के श्रीनगर सहजनाथ टोला के संजीव कुमार को गिरफ्तार किया गया.
