स्कॉर्पियो की ठोकर से पिता की मौत, पुत्र जख्मी

कुमारखंड : थाना क्षेत्र के रहटा चौक स्थित एसएच 91 पर मंगलवार को अनियंत्रित स्कार्पियो ने टहल रहे बाप व बेटे को कुचल डाला, जिससे पिता की मौत हो गयी तथा 12 वर्षीय पुत्र जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार मीरगंज-जदिया एसएच – 91 स्थित रहटा चौक पर मंगलवार की सुबह अनियंत्रित स्कार्पियो ने सुबह […]

कुमारखंड : थाना क्षेत्र के रहटा चौक स्थित एसएच 91 पर मंगलवार को अनियंत्रित स्कार्पियो ने टहल रहे बाप व बेटे को कुचल डाला, जिससे पिता की मौत हो गयी तथा 12 वर्षीय पुत्र जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार मीरगंज-जदिया एसएच – 91 स्थित रहटा चौक पर मंगलवार की सुबह अनियंत्रित स्कार्पियो ने सुबह टहलने के दौरान स्थानीय वार्ड संख्या आठ निवासी तारणी मंडल (47) व उनके पुत्र सुमन कुमार को रौंदते हुए जदिया की ओर भाग गया. इससे मौके पर ही तारणी मंडल की मौत हो गयी तथा ठोकर से उनका पुत्र सुमन कुमार जख्मी हो गया. ग्रामीणों को घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारखंड में भर्ती कराया.

मौके पर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार यादव पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया तथा पंचनामा कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया. इस दौरान मृतक की पत्नी करूणा देवी, बेटी शुप्रीया व शवनम की चित्कार ने अस्पताल में उपस्थित लोगों के दिल को दहला दिया. सुपौल लोकसभा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विनोद कुमार, सांसद प्रतिनिधि रमेश कुमार रमण, मुखिया ओम कुमार, टुनटुन यादव, अशोक मंडल, संजय कुमार गुलाब चंद्र मुखिया, दिनेश मंडल, फुलचंद मुखिया, गणेशी मंडल ने ढांढस बंधाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >