डीएम साहब, गर्मी बहुत बढ़ गयी है बच्चे हो रहे बेहोश, स्कूल कर दें बंद

बच्चों को आवाजाही में हो रही है परेशानी मधेपुरा : गर्मी बढ़ती ही जा रही है. मई के शुरुआती सप्ताह में ही तापमान लगभग 37 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है. इस गर्मी से हर कोई परेशान है. खासकर स्कूली बच्चे इसके ज्यादा शिकार हो रहे हैं. मॉर्निंग स्कूल होने के बावजूद बच्चों को […]

बच्चों को आवाजाही में हो रही है परेशानी

मधेपुरा : गर्मी बढ़ती ही जा रही है. मई के शुरुआती सप्ताह में ही तापमान लगभग 37 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है. इस गर्मी से हर कोई परेशान है. खासकर स्कूली बच्चे इसके ज्यादा शिकार हो रहे हैं.
मॉर्निंग स्कूल होने के बावजूद बच्चों को राहत मिलती नहीं दिख रही है. दरअसल, उमस भरी गर्मी में स्कूली वाहन हीट चेंबर में तब्दील हो गये हैं. यह तापमान बाहर के तापमान से पांच से सात डिग्री सेल्सियस से अधिक होता है. ऐसे हालत में बच्चे बेहद परेशानी महसूस कर रहे हैं.
बच्चे हो रहे बेहोश: हर के कई इलाकों से गर्मी के कारण बच्चों के बेहोश होने की खबर आ रही है. गर्मी से बच्चों को उल्टियां हो रही हैं. लू लगने के साथ डिहाइड्रेशन होने की आशंका रहती है.
कई बार मामला इतना खराब हो जाता है कि अस्पताल में भी भर्ती कराना पड़ता है. ऐसे में बच्चों और अभिभावकों ने स्कूल बंद करने की अपील की है.भीषण गर्मी में सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को स्कूल आने जाने को लेकर हो रही है. अधिकतर स्कूलों की छुट्टी मध्य दोपहर में हो रही है. उस समय पारा अपने पूरे परवान पर रहता है. इसके अलावा शहर की व्यस्त सड़कों और भीड़-भाड़ इलाकों को पार करने में घंटों का वक्त लगता है. ऐसे में कई स्कूली बच्चों का सफर दिन में दो घंटे तक का हो जाता है.
37 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान: शुक्रवार को भी गर्मी ने कोई राहत नहीं बख्शी. शहर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इसके अलावा न्यूनतम तापमान में भी कोई कमी नहीं थी.न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा दिन में भी काफी ऊमस था. इससे भी लोगों को परेशानी हुई. इसके अलावा मौसम केंद्र की मानें तो अगले दो-तीन दिन में तापमान ज्यादा बढ़ेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >