JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने PM नरेंद्र मोदी को बहुरूपिया के साथ-साथ बहुत कुछ कह दिया, मचा सियासी हंगामा

Lalan singh on PM Narendra modi: जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने मिलन समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को डुप्लीकेट OBC बताया है.

Bihar Politics: जदयू के मिलन समारोह में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. ललन सिंह ने पीएम मोदी को 12 दिन में 12 रूप बदलने वाला बहुरूपिया बताया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देशभर में नकाब पहनकर घूम रहे हैं. वे अतिपिछड़ा नहीं हैं. वो डुप्लीकेट OBC हैं.

‘पीएम ने केवल चाय बेचने का ढोंग किया’

जदयू के मिलन समारोह में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ललन सिंह ने कहा कि ‘वे तो अभी केवल नरेंद्र मोदी जी का परिचय दे रहे हैं कि वे क्या हैं. अपलोग तो देहात के गरीब आदमी है, जानते हैं न बहुरुपिया किसको कहते हैं. क्या होता है. ऐसे लोग 12 दिन में 12 अलग-अलग तरीके का रुप बदलता है. इनकी पूरी पार्टी ही बहुरूपिया है’.

‘चेहरा हुआ बेनकाब’

ललन सिंह ने पीएम मोदी को डुप्लीकेट पिछड़ा बताते हुए कहा कि ‘गुजरात का मुख्यमंत्री बनने से पहले इनका समाज पिछड़ा वर्ग में नहीं आता था. मुख्यमंत्री बनने के बाद इन्होंने (नरेंद्र मोदी) ने अपनी जाति-समाज को पिछड़ा वर्ग में शामिल करा लिया. ये डुप्लीकेट पिछड़ा का ढ़ोंग रच कर देश भर में घूम रहे हैं. इनकी पूरी पार्टी ही बहुरुपिया है. ऐसे लोगों से बचने की जरूरत है. अतिपछड़ा समाज के लोगों के बीच इनका चेहरा बेनकाब हो गया है.चाय बेचने पर भी साधा निशाना

चाय बेचने पर भी साधा निशाना

ललन सिंह ने पीएम मोदी के चाय बेचने पर भी निशाना साधा. जदयू नेता ने कहा कि पीएम मोदी ने कहीं भी चाय नहीं बेची है. उन्होंने केवल ढोंग किया है. इनकी पूरी पार्टी ही बहुरुपिया है. उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में घूम-घूमकर झूठ बोलते हैं. जब भी चुनाव होता है वोट मांगने आ जाते हैं और बताते हैं कि ये काम किया वो काम किया. लेकिन कभी भी प्रधानमंत्री मंहगाई-बेरोजगारी पर बात नहीं करते हैं. मुद्दों पर चर्चा करने के बजाए पीएम ध्यान भटकाने के लिए अलग-अलग बातें करतें हैं. वहीं, पीएम मोदी के द्वारा पटना के गांधी मैदान से किये गये 15 लाख के चुनावी वादे और रोजगार को लेकर भी बीजेपी पर जोरदार तरीके से निशाना साधा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >