लखीसराय : जिले में सोमवार यानी 24 अगस्त को मौसम सामान्य रहने का अनुमान है. सुबह से ही तेज धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई. मौसम में खास बदलाव की संभावना नहीं है, हालांकि दोपहर तक कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. इस दौरान तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना है.
बारिश की संभावना, गर्मी से राहत के आसार कम
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को बारिश की संभावना करीब 50 से 55 प्रतिशत है. अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. तेज धूप के कारण दिन में गर्मी बनी रहेगी, हालांकि हल्की हवा चलने से कुछ राहत मिल सकती है.
धान की फसल को बारिश से मिली राहत
रविवार को हुई बारिश से किसानों को राहत मिली है. खेतों में पानी जमा होने से अगले एक-दो दिन तक धान की फसल की सिंचाई की जरूरत नहीं पड़ेगी. हालांकि दियारा क्षेत्र में सब्जी की फसलों पर बाढ़ के पानी का खतरा बना हुआ है. किसानों की नजर जलस्तर और मौसम के अगले बदलाव पर टिकी है.
