प्रभारी डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ किया वेयर हाउस का निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान प्रभारी जिलाधिकारी नीरज कुमार की उपस्थिति में वेयरहाउस के विभिन्न पहलुओं का बारीकी से अवलोकन किया गया.

लखीसराय. जिला मुख्यालय अंतर्गत ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित वेयर हाउस का राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ पदाधिकारियों द्वारा गुरुवार को निरीक्षण किया गया. इस निरीक्षण का उद्देश्य ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव तथा भंडारण से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लेना था, ताकि आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह से सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनी रहें. निरीक्षण के दौरान प्रभारी जिलाधिकारी नीरज कुमार की उपस्थिति में वेयरहाउस के विभिन्न पहलुओं का बारीकी से अवलोकन किया गया. इस क्रम में सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश एवं निकास की प्रक्रिया, रिकॉर्ड संधारण तथा मशीनों के सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था की समीक्षा की गयी. साथ ही यह सुनिश्चित किया गया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी मानकों एवं दिशा-निर्देशों का पूर्णतः अनुपालन हो रहा है. इस निरीक्षण में उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला अभिलेखागार पदाधिकारी, सहायक कोषागार पदाधिकारी, सहायक अभियंता भवन प्रमंडल तथा सहायक अभियंता विद्युत, लखीसराय सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे. सभी अधिकारियों ने वेयर हाउस की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की तथा व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सुझाव भी दिये. निरीक्षण की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता को सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी इस प्रक्रिया में आमंत्रित किया गया था. जिसमें राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/प्रतिनिधि उपस्थित होकर निरीक्षण प्रक्रिया में शामिल हुए. सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस की सुरक्षा एवं व्यवस्था को संतोषजनक बताया तथा प्रशासन द्वारा की गयी. व्यवस्थाओं की सराहना की. ——————————————————————————————————————————

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >