मतदान कर्मियों के बीच मतदान सामग्री वितरित

आज शाम तक पहुंचना है मतदान केंद्रों पर, पैक्स चुनाव के तीसरे चरण में 29 नवंबर को सदर प्रखंड के नौ पंचायत में होगा चुनाव

आज शाम तक पहुंचना है मतदान केंद्रों पर,

पैक्स चुनाव के तीसरे चरण में 29 नवंबर को सदर प्रखंड के नौ पंचायत में होगा चुनाव

लखीसराय.

आगामी 29 नवंबर को तीसरे चरण में सदर प्रखंड में सभी नौ पंचायत में पैक्स चुनाव होगा. इसके पूर्व सदर प्रखंड के सभागार में मतदान कर्मियों पी वन, पी टू एवं थ्री को मतदान सामग्री दी गयी. निर्वाची पदाधिकारी ममता प्रिया ने बताया कि सुबह सात बजे से मतदान शुरू कर दिया जायेगा. सदर प्रखंड के नौ पंचायतों के पैक्स चुनाव को लेकर 37 मतदान केंद्र पर मतदान कराया जाना है. प्रत्येक मतदान केंद्र पर मतदान पदाधिकारी के अलावा तीन-तीन मतदान कर्मियों को तैनात किया गया है. 29 नवंबर को मतदान के बाद 30 नवंबर को मतगणना होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >