दानापुर-भागलपुर के बीच चलेगी श्रावणी मेला स्पेशल, लखीसराय-किऊल के यात्रियों को मिलेगी राहत

श्रावणी मेला में उमड़ रही भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने दानापुर और भागलपुर के बीच श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. यह 16 कोच की ट्रेन 8, 9, और 10 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन चलेगी, जिससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी.

Shravani Mela Special Train: पीरीबाजार (लखीसराय). श्रावणी मेला के दौरान ट्रेनों में उमड़ रही भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने दानापुर और भागलपुर के बीच श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है. रेलवे की ओर से जारी समय-सारिणी के अनुसार गाड़ी संख्या 03234/03233 दानापुर-भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल 8, 9 और 10 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन चलेगी.

16 कोच की होगी श्रावणी मेला स्पेशल

रेलवे के अनुसार श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन में कुल 16 आईसीएफ कोच लगाए जाएंगे. इसमें दो एसएलआर तथा 14 सामान्य श्रेणी के जीएस/जीएससीएन कोच शामिल होंगे. अतिरिक्त ट्रेन के परिचालन से श्रावणी मेला के दौरान बढ़ने वाली यात्री भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलने की उम्मीद है.

दानापुर से दोपहर 3:30 बजे खुलेगी ट्रेन

गाड़ी संख्या 03234 दानापुर से दोपहर 3:30 बजे रवाना होगी. पटना जंक्शन पर यह ट्रेन 3:50 से 3:55 बजे, राजेंद्रनगर टर्मिनल पर 4:04 से 4:05 बजे तथा पटना साहिब स्टेशन पर 4:15 से 4:17 बजे तक रुकेगी. इसके बाद बख्तियारपुर, बाढ़, मोकामा समेत अन्य स्टेशनों पर ठहराव होगा.

लखीसराय और किऊल में भी रहेगा ठहराव

रेलवे की समय-सारिणी के अनुसार ट्रेन शाम 6:50 बजे लखीसराय पहुंचेगी और दो मिनट बाद 6:52 बजे रवाना होगी. इसके बाद शाम 7:05 बजे किऊल जंक्शन पहुंचेगी और 7:10 बजे भागलपुर के लिए रवाना होगी. ट्रेन अभयपुर, जमालपुर और सुल्तानगंज होते हुए रात 10 बजे भागलपुर पहुंचेगी.

भागलपुर से रात एक बजे चलेगी वापसी ट्रेन

वापसी में गाड़ी संख्या 03233 भागलपुर से रात 1 बजे रवाना होगी. सुल्तानगंज में 1:30 से 1:35 बजे, जमालपुर में 2:10 से 2:15 बजे, अभयपुर में 2:40 से 2:50 बजे, किऊल जंक्शन में 3:30 से 3:35 बजे तथा लखीसराय में 3:43 से 3:45 बजे तक इसका ठहराव होगा. इसके बाद ट्रेन दानापुर के लिए रवाना होगी.

कांवरियों और स्थानीय यात्रियों को मिलेगी राहत

Shravani Mela Special Train: पूर्व जिला परिषद सदस्य आशुतोष कुमार ने बताया कि अतिरिक्त ट्रेन के परिचालन से सुल्तानगंज और भागलपुर जाने वाले कांवरियों के साथ लखीसराय, किऊल, अभयपुर और जमालपुर के यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी. श्रावणी मेला के दौरान बढ़ने वाली भीड़ के बीच यह स्पेशल ट्रेन यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण राहत साबित हो सकती है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि राज

रवि राज प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. पीरीबाजार (लखीसराय) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >